Winter Food: सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए भूलकर भी इन चीजों को भोजन में न करें शामिल Meerut News
सर्दियों में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सही खानपान जरूरी है। इसलिए सर्दियों में कैफीन युक्त पेय पदार्थ डेयरी प्रोडक्ट्स हाई शुगर वाली चीजें और हिस्टामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ न खाने की सलाह दी जाती है।
मेरठ, जेएनएन। कड़कड़ाती सर्दी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सर्दियों में बैक्टीरिया पनपने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसके साथ ही कम तापमान हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम कर देता है। इन दोनों चीजों का सीधा मतलब है। सर्दियों में बीमार पडऩे की अधिक संभावना। इसलिए खानपान विशेषज्ञ इन दिनों भोजन में कुछ विशेष चीजें शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी है, जिन्हें इन दिनों न खाने से अधिक लाभ होता है। साथ ही मौसमी बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। इसलिए सर्दियों में कैफीन युक्त पेय पदार्थ, डेयरी प्रोडक्ट्स, हाई शुगर वाली चीजें और हिस्टामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ न खाने की सलाह दी जाती है। जिससे पाचन क्रिया सुचारू रहती है। इसके अलावा इस मौसम में फ्राइड फूड न खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि तली हुई चीजों में फैट की मात्रा काफी होती है। हाई फैट वाली चीजें न केवल पेट में जलन पैदा करती है। बल्कि यह बलगम भी बढ़ाती है। जिससे सर्दियों में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा इन दिनों हिस्टामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से भी बचना चाहिए। हिस्टामिन इम्यून सिस्टम का बनाया एक कंपाउड है। जो जलन पैदा करता है।
हिस्टामिन से भरपूर चीजें है अंडे, मशरूम, टमाटर, योगर्ट जो अन्य खाद्य पदार्थो की अपेक्षा अधिक कफ बनाते हैं। इससे नाक बंद होना और कफ की समस्या बढ़ जाती है। कैफीन युक्त पेय काफी, एनर्जी ड्रिंक और स्पोटर्स डिं्रक में काफी मात्रा में कैफीन होता है। जो डीहाइड्रेशन का कारण भी बनता है। इससे सीने में जकडऩ और सांस लेने में मुश्किल होती है। वहीं इस मौसम में खानपान विशेषज्ञ डेयरी प्रोडक्ट से भी दूर रहने की सलाह देते है।
हाई शुगर वाली चीजों से परहेज
केक हो या कैंडीज, कोल्डड्रिंक हो या फिर पैक फूड इन सभी चीजों में हाई शुगर होता है। इन्हें खाने से खुशी तो मिलती है। लेकिन यह शरीर और सेहत के दुश्मन है। इनसे पेट में जलन और पाचन क्रिया खराब हो जाती है। साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी यह कम करता है।
इन्होंने बताया...
अन्य मौसम की अपेक्षा सर्दियों के मौसम में खानपान में अधिक सर्तकता की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में भोजन में उचित खाद्य पदार्थो का शामिल करना बेहद जरूरी है।
-डा. भावना गांधी, खानपान विशेषज्ञ