डीएम ने सुभारती मेडिकल कॉलेज निरीक्षण किया, आयुष्मान के मरीजों की भी जानकारी ली Meerut News
डीएम के बालाजी ने सोमवार को सुभारती मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम ने कोविड वार्ड की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अब तक भर्ती मरीजों उनकी रिकवरी और मृत्यु दर की भी जानकारी ली।
मेरठ, जेएनएन। डीएम के बालाजी ने सोमवार को सुभारती मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम ने कोविड वार्ड की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अब तक भर्ती मरीजों, उनकी रिकवरी और मृत्यु दर की भी जानकारी ली। कई मरीजों ने सुभारती को लेकर प्रशासन के समक्ष शिकायत की थी, जिसके निस्तारण के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत के कार्डधारकों के कोरोना इलाज को लेकर स्पष्ट निर्देश हैं। स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि सभी कोविड केंद्रों को इलाज की दर स्पष्ट तौर पर बताया जाय, जिससे कार्डधारकों में कोई असमंजस न बने। डीएम ने मरीजों के लिए रेमेडीसीवीर इंजेक्शन उपलब्ध रखने के लिए कहा। उन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी ली।