मेरठ में देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तेजाब डालने की धमकी Meerut News
एक घिनौना घटनाक्रम में देवर ने ही विवाहिता से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी क्राइम ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ में एक देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि 5 साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद तक तो सब सही रहा, लेकिन फिर पति समेत ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। उसके विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। कई बार देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी उसने पति को दी, लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया।
इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। एक सप्ताह पहले देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़िता ने कप्तान से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम राम अर्ज़ ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।