सहारनपुर में श्री शाकंभरी देवी सिद्धपीठ पर दुर्गा अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब Saharanpur News
सहारनपुर में शनिवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर श्री शाकंभरी देवी सिद्धपीठ पर शारदीय नवरात्र के प्रथम मुख्य पर्व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लगभग एक किलोमीटर लंबी माता के पावन दर्शन पाने के लिए बैरिकेडिंग में लगी हुई है।
सहारनपुर, जेएनएन। सज गया माता का दरबार! श्री शाकंभरी देवी सिद्धपीठ पर शारदीय नवरात्र के प्रथम मुख्य पर्व दुर्गा अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लगभग 1 किलोमीटर लंबी माता के पावन दर्शन पाने के लिए बैरिकेडिंग में लगी हुई है और भीड़ बढ़ती ही जा रही है।
यही स्थिति प्रथम पूजा के लिए बाबा बुढ़ा देव के मंदिर पर भी बनी हुई है। आज शनिवार को दुर्गा अष्टमी पर हजारों की संख्या में लोगों ने मंदिरों का रुख किया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए है। कोरोना के चलते पिछले दिनों को सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया था।