Move to Jagran APP

Dev Deepawali 2021: मेरठ में हजारों दीपकों की जगमग से आज मनेगी देव दीपावली, आप भी शामिल होकर लें पुण्य लाभ

Dev Deepawali 2021 मेरठ के गगोल तीर्थ में शुक्रवार की शाम चार बजे होगा आयोजन जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद। छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में लोग भी रहेंगे मौजूद।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 10:10 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 01:01 PM (IST)
Dev Deepawali 2021: मेरठ में हजारों दीपकों की जगमग से आज मनेगी देव दीपावली, आप भी शामिल होकर लें पुण्य लाभ
मेरठ में वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और विशेष आरती होगी मुख्य आकर्षण।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Dev Deepawali 2021 कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर शुक्रवार को हजारों दीपकों की जगमग के साथ देव दीपावली मनाई जाएगी। मेरठ के गगोल तीर्थ में यह मनोरम कार्यक्रम आयोजित होगा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि व आरती के साथ पुण्य सरोवर के तट पर दीपक प्रज्‍जवलित किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

loksabha election banner

छात्र वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे होगा। वेदपाठी संस्कृत पाठशाला के छात्र वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे। संजय गोस्वामी की शंखध्वनि गूंजेगी तो वहीं विशेष आरती आयोजन को भक्तिमय करेगी। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्थानीय विधायक डा. सोमेंद्र तोमर भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन व पुलिस अफसरों की उपस्थिति के बीच केएल इंटरनेशल, दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल, द अध्ययन व द एवेन्यू पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की भागीदारी से दीपकों की कतारें रोशनी बिखेरेंगी।

देवों के धरती पर आने के स्वागत में देव दीपावली

मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्गलोक से देवता धरती पर आते हैं। उनको धरती पर आने के आमंत्रण व स्वागत में दीप दान किया जाता है। इसे ही देव दीपावली कहा जाता है। बड़े आयोजनों के साथ देव दीपावली विभिन्न स्थानों पर मनाई जाती है।

लें पुण्य लाभ

आज शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन नदी सरोवर में दीप दान करने से पुण्य मिलता है। आज गगोल तीर्थ में भी देव दीपावली मनाई जाएगी। दैनिक जागरण की पहल पर पहली बार ऐसा आयोजन यहां होने रहा है। यह अनूठा और यादगार होगा। आप भी आएं। इस मनोरम व रमणीक आयोजन के प्रतिभागी बनकर पुण्यलाभ प्राप्त करें।

- महंत शिवदास, विश्वामित्र आश्रम गगोल तीर्थ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.