Move to Jagran APP

Deputy CM Visit Saharanpur: उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का सहारनपुर दौरा रद्द, सामने आई बड़ी वजह

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का सहारनपुर दौरान रद्द कर दिया गया है। उप मुख्‍यम‍ंत्री यहां 11.40 बजे आने वाले थे। यहां पर इनका लगभग 3.30 घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया गया था लेकिन दौरान रद्द हो गया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 12:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 12:30 PM (IST)
Deputy CM Visit Saharanpur: उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का सहारनपुर दौरा रद्द, सामने आई बड़ी वजह
उप मुख्‍यमंत्री केशप प्रसाद का सहारनपुर दौरा रद्द।

सहारनपुर, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का सहारनपुर दौरान रद्द कर दिया गया है। उप मुख्‍यम‍ंत्री यहां 11.40 बजे आने वाले थे। यहां पर इनका लगभग 3.30 घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन इस दौरान दौरा रद्द हो गया है। डिप्‍टी सीएम यहां 288 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिल्‍यान्‍यास करने वाले थे, जिसमें करीब 809 की लागत की है। दौरा रद्द करने की पुष्टि सहारनपुर डीएम अखिलेश सिंह ने की है। उन्‍होंने यह संभावना जताई है कि ऑनलाइन परियोजनाओं का लोकापर्ण कर सकते हैं।

loksabha election banner

मंच से लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था सभी व्‍यवस्‍थाएं हो गईं थी पूरी

जिले में डिप्‍टी सीएम के आने की सूचना से ही सभी व्‍यवस्‍थाएं चाक चौबंद कर दी गईं थी। जगह- जगह पुलिस का पैहरा भी लगा दिया गया था। कार्यक्रम की तैयारियों में मंच भी सज गए थे। स्‍थानीय भाजपा नेतओं और अन्‍य लोगों का भी पहुंचना जारी हो गया था। साथ ही भाजपा कार्यालयों पर स्‍वागत की तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। वहीं पुलिस लाइन में इनके आने की सूचना से पुलिस अधिकारियों को जिम्‍मेदारियां भी सौंप दी गई थी। इसके अलावा कई संगठन में उप मुख्‍यमंत्री से मिलने व अपनी मांगों को लेकर पहुंचे हुए थे। 

इस वजह से दौरा हुआ रद्द

डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि उप मुख्‍यमंत्री का दौरा रद्द होने के पीछे की वजह मिली जानकारी के अनुसार हेलीकाप्‍टर में तकनीकी दिक्‍कत आना बताया गया है। अब इस इनका कार्यक्रम वर्चुअल आयोजित किया जा सकता है। हालाकि इसकी कोई स्‍थाई सूचना नहीं दी गई है। संभावना है कि वे वर्चुअल ही सहारनपुर के लिए 288 परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.