Bhakiyu Tomar's Demonstration: सहारनपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू तोमर का प्रदर्शन
Bhakiyu Tomars Demonstration किसानों के समक्ष विभिन्न से उत्पन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया।
सहारनपुर, जेएनएन। किसानों के समक्ष विभिन्न से उत्पन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया।
गन्ना मूल्य 480 रुपये कुंतल करने की मांग
भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी के नेतृत्व में गुरुवार को अनेक किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि आज किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है और उसकी कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि डीजल-पेट्रोल खाद बीज एवं कीटनाशक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और किसान के गन्ने के दाम में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं की जा रही है। उन्होंने आगामी सत्र में गन्ना मूल्य 480 रुपये कुंतल किये जाने और किसानों का बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज कराने की मांग की।
सर्विस रोड बनवाने की मांग
किसानों ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकानामिक कारीडोर जिसकी योजना एनएचएआई द्वारा प्रस्तावित की गई है उसके दोनों और किसानों को आसपास के गांव व अपने खेतों पर आसानी से जाने के लिए सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। जिन किसानों की जमीों इस प्रोजेक्ट में जा रही हैं उन किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। देहरादून चंडीगढ़ हाईवे में जिन किसानों की जमीनें गई थी, उनके ब्याज का पैसा अभी तक भी किसानों को नहीं मिला है जबकि वह पैसा जिलाधिकारी के खाते में आया हुआ है।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शनकारी किसानों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, जिला प्रवक्ता दीपक त्यागी, जिला महासचिव आदीप त्यागी, ब्लाक अध्यक्ष सोहनबीर, युवा नगर अध्यक्ष मोनिस गौर, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद त्यागी, दिलशाद मलिक, अनिल राणा आदि किसान शामिल रहे।