Move to Jagran APP

Delhi Meerut Road: जाम का ऐसा आलम, नोएडा सिटी सेंटर से छह घंटे में मेरठ पहुंची बस

नोएडा सिटी सेंटर से मेरठ के लिए दोपहर तीन बजे निकली बस रात को नौ बजे मेरठ पहुंची। इन छह घंटों में करीब चार घंटे बस गाजियाबाद के विजयनगर में ही फंसी रही। यात्री परेशान होते रहे लेकिन वे बेबस थे। दोपहर बाद से बिगड़े हालात रात तक नहीं सुधरे।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 09:26 AM (IST)
Delhi Meerut Road: जाम का ऐसा आलम, नोएडा सिटी सेंटर से छह घंटे में मेरठ पहुंची बस
दिल्‍ली से मेरठ आने में लोगों के छूट रहे पसीने।

जागरण संवादाता, मेरठ। नोएडा सिटी सेंटर से मेरठ के लिए दोपहर तीन बजे निकली बस रात को नौ बजे मेरठ पहुंची। इन छह घंटों में करीब चार घंटे बस गाजियाबाद के विजयनगर में ही फंसी रही। यात्री परेशान होते रहे, लेकिन वे बेबस थे। दोपहर बाद से बिगड़े हालात रात तक नहीं सुधरे।

loksabha election banner

दोपहर तीन बजे सिटी सेंटर से मेरठ के लिए निकले अवनीश द्विवेदी ने बताया कि विजयनगर के फ्लाई ओवर से दो किमी पहले और फ्लाई ओवर के करीब तीन किमी बाद तक भीषण जाम था। इसी जगह बस करीब चार घंटे धीरे-धीरे खिसकती रही। रास्ते पर पानी भरा हुआ था। पानी निकासी के लिए भी कोई जगह नहीं थी। स्थानीय लोग, छोटे वाहन और बड़े वाहन उसी रास्ते पर एक-एक घंटे में थोड़ी दूर ही बढ़ सके। त्योहार की पूर्व संध्या होने के कारण रास्ते के साथ ही बसों में भी भीड़ बहुत ज्यादा थी। जाम से लोगों को निकालने के लिए पहले स्थानीय वाहनों को निकाला गया। उसके बाद धीरे-धीरे बड़े वाहनों को आगे बढ़ने का मौका मिला तब जाकर बस रात करीब नौ बजे मेरठ पहुंची। यह तो महज एक यात्री की परेशानी थी, ऐसे तमाम यात्री रहे जिन्हें त्योहार से पहले की यात्र बड़ी पीड़ा दे गई।

बारिश और रक्षाबंधन की वजह से बढ़े ट्रैफिक ने बढ़ाई परेशानी

रक्षाबंधन पर भाई के घर जा रहीं बहनों को यातायात व्यवस्था से न जूझना पड़े, इसलिए थाना पुलिस को भी जिम्मेदारी दी गई है। शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बस स्टैंड पर भी ड्यूटी रहेगी। शहर के लिए जाम का झाम कोई नई बात नहीं है, लेकिन त्योहार के दिन भाई-बहन को परेशानी ना हो इसलिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी यातायात सुचारु रखने के लिए कहा गया है। खासकर गढ़ रोड से लेकर दिल्ली रोड के क्षेत्र में आने वाले रास्तों पर। इस दौरान सीओ भी नजर रखेंगे। एसपी सिटी ने बताया कि दिल्ली रोड के सभी थाना प्रभारियों को ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है। साथ ही गढ़ रोड पर भी ऐसी ही व्यवस्था बनेगी। बस स्टैंड पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहेगी। उधर, एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वह खुद भी शहर का निरीक्षण करने के लिए निकलेंगे। कहीं पर कोई परेशानी आती है, तो अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाकर व्यवस्था बनाई जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.