Move to Jagran APP

Delhi-Meerut Expressway: मेरठ के भूड़बराल में लगा यू-टर्न का साइन बोर्ड, अब नहीं भटकेंगे वाहन

यह राहत की बात है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए भूड़बराल में दिल्ली रोड पर यूटर्न का साइन बोर्ड लगा दिया गया। अब मेरठ से एक्सप्रेस-वे पर जाने वाले वाहन चालक भ्रमित नहीं होंगे। मेरठ के वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चढऩे के लिए भूड़बराल से यूटर्न लेना होता है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 12:20 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 12:20 AM (IST)
Delhi-Meerut Expressway: मेरठ के भूड़बराल में लगा यू-टर्न का साइन बोर्ड, अब नहीं भटकेंगे वाहन
मेरठ में भूड़बराल में एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए यूटर्न पर लगाया गया साइन बोर्ड।

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए भूड़बराल में दिल्ली रोड पर यूटर्न का साइन बोर्ड लगा दिया गया। अब मेरठ से एक्सप्रेस-वे पर जाने वाले वाहन चालक भ्रमित नहीं होंगे। मेरठ के वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चढऩे के लिए भूड़बराल से यूटर्न लेना होता है। अक्सर वाहन परतापुर तिराहे से सीधे जाते तो थे, लेकिन भूड़बराल में यूटर्न के कट को लेकर भ्रमित रहते थे। क्योंकि कोई साइन बोर्ड नहीं था। इसी तरह से परतापुर तिराहे पर भी वाहन चालक भ्रमित होते थे कि एक्सप्रेस-वे की तरफ जाने का रास्ता किधर से है। इस असमंजस की वजह से चालक वाहनों को गलत दिशा से ले जाकर एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते थे।

loksabha election banner

तिराहे अंडरपास में लगाई गई सोडियम लाइटें

तिराहे पर तीन अंडरपास हैं, इससे वाहन गुजरते हैं। रात में इसमें अंधेरा रहने से डर व दुर्घटना की आशंका थी। इसे देखते हुए तीनों अंडरपास की छतों पर लाइट लगाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.