Move to Jagran APP

मेरठ में बोरे में मिली महिला के शव की अभी नहीं हो सकी पहचान,पुलिस कर रही पड़ताल

Dead body Of Woman पुलिस अभी उस महिला की पहचान करने में जुटी है जिसकी लाश रविवार को परतापुर क्षेत्र में एक नाले में बोरे के भीतर मिली थी। इस संबंध में मेरठ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तलब की गई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 02:20 PM (IST)
मेरठ में बोरे में मिली महिला के शव की अभी नहीं हो सकी पहचान,पुलिस कर रही पड़ताल
Dead body Of Woman मेरठ में नाले में मिली महिला की लाश की शिनाख्‍त नहीं हो सकी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ के परतापुर में रविवार को बोरे के अंदर मिली महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तलब की है। ताकि महिला की पहचान हो सके। रविवार को परतापुर क्षेत्र के काशी गांव के तालाब में बोरी में बंद महिला का शव मिला। सोमवार को भी महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है।

loksabha election banner

पुलिस कर रही पड़ताल

महिला के शव के साथ बुर्का मिला था। प्रथम जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि महिला मुस्लिम थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि महिला की पहचान के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की पड़ताल की जा रही है। ताकि महिला की पहचान हो सके सोमवार को कई अन्य लोग भी महिला की पहचान को थाने पर पहुंचे थे। हालांकि दोपहर तक पहचान नहीं हो पाई है।

यह है मामला

मेरठ : महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर तालाब में फेंक दिया। चेहरा कंकाल में बदल जाने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। शरीर पर बुर्का होने के कारण उसे संप्रदाय विशेष का बताया जा रहा है। परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में रविवार सुबह ग्रामीण तालाब के किनारे से जा रहे थे। आसपास बदबू भी आ रही थी। जानकारी मिलने पर अन्य ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने किसी तरह बोरे को तालाब से निकाला। बोरे को खोलकर देखा तो उसमें महिला के शव निकला। थाना प्रभारी मौके ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव एक सप्ताह से ज्यादा पुराना लग रहा है। हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंका गया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि एक दिन पहले कुछ आवारा कुत्ते बोरे को खींच रहे थे। उनसे वह बाहर नहीं निकला था।

जनपद में लगातार मिल रहे हैं लावारिस शव

मेरठ : जनपद में लावारिस शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को एक बार फिर से तालाब से शव मिला। शुरुआती जांच के बाद इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। पांच दिसंबर को खरखौदा के अतराड़ा गांव में काली नदी के किराने श्मशान घाट स्थित एक बंद संदूक में युवती का शव मिला था। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हस्तिनापुर में भी युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था। आज भी उसकी गुत्थी अनसुलझी है। शहर के लिसाड़ी गेट में पिछले दिनों युवती और करीब एक साल पहले एक युवक का शव मिला था।

अपनों का रहता है इंतजार

उनके बारे में भी कुछ पता नहीं चला चला है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में भी पिछले दिनों नाले से एक महिला का शव मिला था। उसके बारे में भी पुलिस जानकारी नहीं जुटा पाई है। ये मामले में बानगी भर हैं, ऐसे में तमाम लावारिस शव शिनाख्त के लिए अपनों की इंतजार कर रहे हैं। अफसरों का कहना है कि शव मिलने के 72 घंटे तक उनको मर्चरी में रखा जाता है, ताकि कोई आकर शिनाख्त कर सके। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। फोटो और कपड़ों के माध्यम से पता लगाने का प्रयास किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.