बागपत में हाईवे किनारे रजवाहे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका Baghpat News
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बागपत में सरूरपुर गांव के पास रजवाहे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर से निकला युवक वापस नहीं लौटा था।
बागपत, जेएनएन। बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास रजवाहे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। सरूरपुर निवासी 35 वर्षीय नीटू सोमवार शाम साइकिल से ईंट भट्टे पर गया था। जो वापस घर नहीं लौटा। इंतजार करने पर स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह नीटू का शव रजवाहे में लहूलुहान हालत में मिला। उसके पास में साइकिल भी पड़ी मिली। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। उधर एसआइ जाहिद खां का कहना है कि प्रथम दृष्टता प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है, सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्दी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।