मेरठ में कार में सीएनजी भरते समय सिलेंडर फटा, मची भगदड़ Meerut News
मेरठ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित सीएनजी पंप पर वैगनआर कार में सीएनजी भरते समय एकाएक सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के बीच सेल्समैन गिर पड़ा। मौजूद अन्य गाड़ी चालक वहां से भाग खड़े हुए। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
मेरठ, जेएनएन। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित सीएनजी पंप पर वैगनआर कार में सीएनजी भरते समय एकाएक सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के बीच सेल्समैन गिर पड़ा। मौजूद अन्य गाड़ी चालक वहां से भाग खड़े हुए। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। वही वैगनआर कार की छत और बॉडी बोनट उखड़ गया।
यह है मामला
मुजफ्फरनगर निवासी युवक सीएनजी पंप पर गैस भरवाने पहुंचा। सेल्समैन ने करीब ढाई किलो गैस भर दी थी, तभी एकाएक सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि कार की छत और डिग्गी उखड़ गई। पंप कर्मचारी और गाड़ी चालक हाईवे की तरफ भागे। कोई गाड़ी के पीछे छुपा तो कोई गाड़ी के अंदर। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फटे सिलेंडर और गाड़ी को पंप एरिया से बाहर किया गया। पुलिस ने सभी की कुशलता पूछी। जिसके बाद कार चालक से पुलिस पूछताछ की गई। एसओ पल्लपुरम दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि सिलेंडर पर पहले से वेल्डिंग थी। जिसकी चादर कमजोर थी। इसी की वजह से वह फटा है।