Move to Jagran APP

यदि हो गए हैं पचास पार तो अपनी डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें, जानिए मेरठ के खानपान विशेषज्ञों की राय

बढ़ती उम्र में सही खानपान और व्यायाम जरूरी है। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ ही लंबे समय तक सेहतमंद रहा जा सकता है। सर्दी के मौसम में 50 से अधिक आयु वाले लोगो को नियमित मेवे खाने की सलाह दी जाती है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 12:58 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 03:43 PM (IST)
यदि हो गए हैं पचास पार तो अपनी डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें, जानिए मेरठ के खानपान विशेषज्ञों की राय
बढ़ती उम्र का यह है सही खान-पान।

मेरठ, जेएनएन। खानपान विशेषज्ञों के अनुसार पचास साल के बाद लोगों को विशेषरूप से अपने खानपान में बदलाव करने की जरूरत होती है, क्योंकि 50 वर्षीय लोगों का मेटाबालिज्म सिस्टम 20 साल के लोगों की तुलना में सुस्त हो जाता है। इसलिए उन्हें फिट रहने के लिए कम कैलोरी की जरूरत होती है। बढ़ती उम्र में लोगों को हाई ब्लड प्र्रेशर, हदय रोग, मधुमेह की समस्या अधिक बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि खानपान में अन्य महत्वपूर्ण चीजों को भी शामिल किया जाए।

loksabha election banner

सर्दी में अंडे और मछली जरूरी

बढ़ती उम्र में सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए फैटी फिश और अंडे खाना बेहद जरूरी है। फैटी फिश में ओमेगा 3 एसिड पाया जाता है। यह एसिड इंफ्लेमेशन की समस्या कम होती है और रक्त कोशिकाओं में पट्टिका के बढऩे की गति भी धीमी होती है। वहीं अंडे में विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है।

बादाम और अखरोट सेहतमंद डाइट

उम्र दराज लोगों के लिए बादाम और अखरोट को सेहतमंद डाइट माना जाता है, हड्डियों को मजबूत बनाने वाले हैं। बादाम जहां प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। वहीं अखरोट डायट्री फाइबर का एक बेशकीमती स्रोत है। जो फैट कंट्रोल करने वाले जींस को सक्रिय करता है। इसलिए रोजाना 6 से 10 बादाम और 3 से 5 अखरोट खाने चाहिए।

चुकंदर शरीर से निकलता है नमक की अतिरिक्त मात्रा

चुकंदर में नाइट्रेट नामक पोषक तत्व पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम की भी काफी मात्रा होती है, जो शरीर में नमक की अतिरिक्त मात्रा को बाहर निकलता है।

विशेषज्ञों की राय...

बढ़ती उम्र में सही खानपान और व्यायाम जरूरी है। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ ही लंबे समय तक सेहतमंद रहा जा सकता है। सर्दी के मौसम में 50 से अधिक आयु वाले लोगो को नियमित मेवे खाने की सलाह दी जाती है।

-डा. गीतिका ग्रोवर खानपान विशेषज्ञ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.