Move to Jagran APP

अवैध होर्डिग हटाने का ठेगा देगा निगम

शहर में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिग्स हटाए जाएंगे। नगर निगम जल्द इसका ठेका देने जा रहा है। ठेका एजेंसी का चयन ई टेंडर के जरिए किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM (IST)
अवैध होर्डिग हटाने का ठेगा देगा निगम
अवैध होर्डिग हटाने का ठेगा देगा निगम

मेरठ, जेएनएन। शहर में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिग्स हटाए जाएंगे। नगर निगम जल्द इसका ठेका देने जा रहा है। ठेका एजेंसी का चयन ई टेंडर के जरिए किया जाएगा।

loksabha election banner

नगर आयुक्त मनीष बंसल के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने अवैध होर्डिग्स हटाने के लिए एजेंसी चयन की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम ने ई टेंडर जारी कर दिया है। 15 दिसंबर तक एजेंसियों से निविदा मांगी गई है। इसी तिथि को शाम चार बजे निविदा खोली जाएगी। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने बताया कि शहर में अवैध होर्डिग्स की बड़ी शिकायत है। इन पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम के विज्ञापन अनुभाग में पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। जिसे देखते हुए अवैध विज्ञापन पट हटाने की व्यवस्था ठेके पर रखने का निर्णय हुआ है। ठेका एजेंसी को अपने कर्मचारी रखने होंगे। प्रवर्तन की कार्रवाई नगर निगम से नामित अधिकारी के मार्गदर्शन में होगी। अपर नगर आयुक्त के अनुसार महानगर में कोई भी ऐसा होर्डिग जिस पर संबंधित विज्ञापन एजेंसियों द्वारा पूर्व अनुमोदन प्राप्त न किया गया हो अथवा उस पर प्राप्त अनुमोदन का स्पष्ट रूप से प्रसारण न किया जा रहा हो। वह अवैध माना जाएगा। मालूम हो कि शहर में अवैध होर्डिग्स का अंबार है। चौराहों से लेकर सड़क तक अटी हैं। दिल्ली रोड पर जितने भी यूनिपोल व उन पर होर्डिंग लगी हैं, अवैध हैं। क्योंकि नगर निगम यह रोड रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए एनसीआरटीसी को हैंडओवर कर चुका है। अब यह रोड एनसीआरटीसी के कार्यक्षेत्र में है। इसके अलावा अन्य मार्ग भी अवैध यूनीपोल व होर्डिंग से अटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.