चार कंट्रोल रूम और आठ कोविड हेल्प डेस्क शुरू
कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपर मुख्य सचिव ने नगर निगमों को अपने स्तर पर तैयारी के निर्देश दिए। शुक्रवार को नगर निगम ने चार स्थलों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए हैं।
मेरठ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपर मुख्य सचिव ने नगर निगमों को अपने स्तर पर तैयारी के निर्देश दिए। शुक्रवार को नगर निगम ने चार स्थलों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए हैं।
नगर निगम ने मुख्य कार्यालय नगर निगम परिसर, दिल्ली रोड वाहन डिपो, कंकरखेड़ा वाहन डिपो और सूरजकुंड वाहन डिपो आदि स्थानों पर कंट्रोल रूप स्थापित किया है। यहां सुबह आठ से रात आठ बजे तक लोग संपर्क कर सकते हैं। सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई, फागिंग और मोहल्ले व वार्ड में कोरोना संक्रमण से संबंधित जानकारी व सहायता के लिए कंट्रोल रूम पर सूचना व शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यहां बनी हेल्प डेस्क
निगम के कर्मचारियों व काम से आने वाले आगंतुकों की जांच के लिए कंकरखेड़ा वाहन डिपो, दिल्ली रोड वाहन डिपो, सूरजकुंड वाहन डिपो, कंकरखेड़ा क्षेत्रीय कार्यालय श्रद्धापुरी, शास्त्रीनगर क्षेत्रीय कार्यालय बी ब्लाक, सामुदायिक भवन गंगानगर, मुख्यालय जोन और नगर निगम परिसर गेट नंबर दो के पास हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कर्मचारी तैनात रहेंगे।
---
यह है चारों कंट्रोल रूम के नंबर
कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर
मुख्य कार्यालय नगर निगम 18001803090, 18001805090, 8395881001
दिल्ली रोड वाहन डिपो 9536426693
कंकरखेड़ा वाहन डिपो 6397332824
सूरजकुंड वाहन डिपो 6398886939
---
ये काम भी करेगा निगम
- कंटेनमेंट जोन में बांस-बल्ली आदि से सीलिंग कराएगा।
-सोडियम हाइपोक्लोराइड व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएगा।
- विशेष सफाई अभियान चलाएगा। निगरानी समितियों की नियमित बैठक कराएगा।
- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों से कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश दिया जाएगा।
- प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार को दो-दो वार्डो एवं दो-दो मुख्य बाजारों में विशेष सफाई होगी।
कलक्ट्रेट में हेल्प डेस्क शुरू
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई थी। संक्रमण कम होने पर डेस्क लगभग बंद ही हो गई थी। अब फिर से सरकार ने इसे शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हेल्प डेस्क पर दो कर्मचारी तैनात रहे और आने वालों का तापमान जांचते नजर आए।