Move to Jagran APP

CoronaVirus Outbreak in Meerut: मेरठ के तीनों मेडिकल कालेजों को बनाया जाएगा कोविड अस्पताल, बढ़ेंगे 1000 नए बेड

Meerut में हालात भयावह हो रहे हैं। नए स्ट्रेन वाला वायरस कहर ढाने पर आमादा है। स्वास्थ्य विभाग कोविड बेडों की संख्या दो हजार से बढ़ाकर पांच हजार तक करेगा। तीनों मेडिकल कालेजों को सरकार कोविड अस्पताल में बदलने की तैयारी में है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 08:37 AM (IST)
CoronaVirus Outbreak in Meerut: मेरठ के तीनों मेडिकल कालेजों को बनाया जाएगा कोविड अस्पताल, बढ़ेंगे 1000 नए बेड
मेरठ के तीनों मेडिकल कॉलेजों को कोविड हॉस्‍पि‍टल में बदला जाएगा।

[संतोष शुक्ल] मेरठ। हालात भयावह हो रहे हैं। नए स्ट्रेन वाला वायरस कहर ढाने पर आमादा है। स्वास्थ्य विभाग कोविड बेडों की संख्या दो हजार से बढ़ाकर पांच हजार तक करेगा। तीनों मेडिकल कालेजों को सरकार कोविड अस्पताल में बदलने की तैयारी में है। शासन भी जल्द सर्कुलर जारी कर सकता है। एनसीआर मेडिकल कालेज प्रबंधन ने स्वयं प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर कोविड अस्पताल बनाने की पहल की है। उधर, निजी अस्पतालों में आक्सीजनयुक्त बेडों के साथ ही वाईपैप, हाई फ्लो नेजल कैनुला एवं वेंटीलेटरों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।

loksabha election banner

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में 1060 बेड हैं, जिसमें एमसीआइ मानकों के मुताबिक संचालित 750 बेडों का अस्पताल है। ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मेडिकल कालेज में फिलहाल 250 बेडों का कोविड वार्ड संचालित है। भर्ती मरीजों की संख्या 150 से ज्यादा हो गई है। ऐसे में अस्पताल के सभी बेडों को कोविड बेडों में बदला जाएगा। 20 से ज्यादा विभागों के तमाम वार्डों में मरीजों की भर्ती भी कम कर दी है। इन वार्डाें को कोविड मानकों पर तैयार किया जा रहा है। हापुड़ रोड स्थित एनसीआर मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड प्रभारी डा. अश्विनी शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के जरिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर पूरे अस्पताल को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाने के लिए पत्र लिखा है। प्रदेश सरकार की नजर सुभारती मेडिकल कालेज पर भी है। 750 बेडयुक्त इस अस्पताल में 440 बेडों का कोविड वार्ड संचालित है। प्रदेश सरकार निजी मेडिकल कालेजों में भी आइसीयू कोविड बेडों की संख्या बढ़ाने का आदेश दे चुकी है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले में आक्सीजनयुक्त बेडों की कमी पडऩे लगी है। निजी अस्पतालों में 500 नए कोविड बेड बनाए जा रहे हैं।

जिले में 1967 कोविड बेडों की तस्वीर

संस्थान                         कोविड बेडों की संख्या

मेडिकल कालेज                    250

सुभारती मेडिकल कालेज           440

एनसीआर मेडिकल कालेज          320

मिलिट्री अस्पताल                   200

धन सिंह कोतवाल                   200

आनंद अस्पताल                     100

संतोष अस्पताल                      100

श्रीराम आयुर्वेदिक कालेज            100

लोकप्रिय अस्पताल                   70

केएमसी अस्पताल                    50

न्यूटीमा                                30

आइआइएमटी                          30

कैलाशी                                17

एसडीएस ग्लोबल                      30

वेंटीलेटरों की संख्या

मेडिकल कालेज -65

सुभारती -20

एनसीआर मेडिकल कालेज -05

केएमसी अस्पताल -12

आनंद अस्पताल -02

सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने कहा- कोरोना संक्रमण ने इलाज की नई चुनौती खड़ी कर दी है। जरूरी हुआ तो सभी मेडिकल कालेजों को कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। निजी अस्पतालों में आक्सीजनयुक्त बेड एवं वेंटीलेटरों की संख्या बढाई जा रही है। पांच हजार बेड बनाने का लक्ष्य है।

केएमसी अस्पताल सीएमडी डा. सुनील गुप्ता- मैं 100 बेडों का एल-3 अस्पताल बनाने के लिए शासन को पत्र भेज चुका हूं, जिसमें 20 वेंटीलेटरयुक्त बेड होंगे। इस मेडिकल इमरजेंसी में प्रशासन और समाज के साथ खड़ा होना जरूरी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में कोविड वार्ड चलेगा।

एनसीआर मेडिकल कालेज कोविड वार्ड प्रभारी डा. अश्विनी शर्मा- एनसीआर मेडिकल कालेज ने डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की पहल की है। अभी 320 बेडों का कोविड वार्ड है। नान कोविड वाले वार्डों को भी कोविड के लिए दिया जा रहा है। वर्तमान हालात में यह बेहद जरूरी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.