Move to Jagran APP

मेरठ में मुख्‍यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक, कहा- अभी से करें विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय में मेरठ मंडल संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाए।

By Himanshu DiwediEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 06:35 PM (IST)
मेरठ में मुख्‍यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक, कहा- अभी से करें विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी
मेरठ में सीएम ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

मेरठ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय में मेरठ मंडल संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाए।

loksabha election banner

पश्चिमी क्षेत्र में विकास का पहिया दौड़ रहा है। रैपिड रेल, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का काम प्रगति पर है। मेरठ के लोग हवाई अड्डा और रिंग रोड का काम जल्द चाहते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री से बात कर हवाई अड्डा के प्रोजेक्ट को गति दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री करीब दोपहर 2.56 बजे हरमन सिटी स्थित भाजपा पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय परिसर में बरगद का पौधा लगाया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आंवला, प्रदेश सह संगठन मंत्री करमवीर सिंह ने सहजन, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अर्जुन का पौधारोपण किया।

पौधारोपण के दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, पश्चिमी क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। बैठक में मुख्य रूप से राज्य मंत्री अनिल शर्मा, राज्य मंत्री अतुल गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह समेत पश्चिमी क्षेत्र के सांसद, विधायक मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा 2022 के चुनाव की तैयारियों पर पश्चिम क्षेत्र के संगठन पदाधिकारियों के साथ करीब एक घण्टे मंथन किया। बैठक में कुल 71 लोग ही मौजूद रहे। बैठक करीब चार बजे समाप्त हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से गाजियाबाद को रवाना हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.