Move to Jagran APP

मेरठ में लाकडाउन के दौरान सफाई और सैनिटाइजेशन पर जोर, नगर आयुक्त और अन्‍य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नगर आयुक्त मनीष बंसल ने घंटाघर वैली बाजार सराफा बाजार में सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पंकज गोयल ने सफाई के बाद कचरा त्वरित उठाने की मांग रखी। नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने का निर्देश दिया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 07:10 PM (IST)
मेरठ में लाकडाउन के दौरान सफाई और सैनिटाइजेशन पर जोर, नगर आयुक्त और अन्‍य अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नगर आयुक्त ने सैनिटाइजेशन अभियान का निरीक्षण किया।

मेरठ, जेएनएन। शनिवार को लाकडाउन के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाकर बाजारों में सफाई और सैनिटाइजेशन कार्य किया। नगर आयुक्त मनीष बंसल समेत निगम के सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहन डिपो के कंट्रोल रूम के नम्बरों पर आ रही शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था

loksabha election banner

चेक की। सैनिटाइजेशन अभियान का भी निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त मनीष बंसल ने घंटाघर, वैली बाजार, सराफा बाजार में सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पंकज गोयल ने सफाई के बाद कचरा त्वरित उठाने की मांग रखी। सफाई एवम खाद्य निरीक्षक कुलदीप कुमार और ऋषिपाल सिंह को नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद वह दिल्ली वाहन डिपो पर शिकायतों के निस्तारण का निरीक्षण करने पहुंचे। शिकायतों का रजिस्टर चेक किया और त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन एवं सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय भी पहुंच गए। नगर आयुक्त ने दोनों अफसरों से शहर के अन्य स्थानों पर चल रहे सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान की जानकारी ली। इसके बाद अपर नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त ने शताब्दी नगर में चल रहे सैनिटाइजेशन अभियान का निरीक्षण किया। इसके पूर्व में सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने कंकरखेड़ा डिपो के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। रामनगर से सैनिटाइजेशन की शिकायतों का संज्ञान लिया और डिपो प्रभारी व सफाई निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। रामनगर में सैनिटाइजेशन कराया। वहीं, सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने सूरजकुंड वाहन डिपो के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

नगर आयुक्त मनीष बंसल ने कहा है कि रविवार को भी लाकडाउन रहेगा। विशेष सफाई अभियान के तहत कचरा उठान, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, नालियों की सफाई, गंदगी वाले स्थलों पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव पर जोर दिया जाएगा। सैनिटाइजेशन की मांग कंट्रोल रूम नम्बर और वाट्स एप नम्बर पर कहीं से भी आती है तो त्वरित सैनिटाइजेशन वाहन भेजा जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संक्रमण से लोगों को बचाने के कार्य के अधीनस्थ अधिकारियों और सफाईकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.