Move to Jagran APP

Classes Start Today: आज से आठवीं तक ऑनलाइन और नौवीं से ऑफलाइन क्लास शुरू, जा‍री हुआ नया शेड्यूल

पांच अप्रैल से कक्षा आठवीं तक के बच्चों की आनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। नौवीं से 12वीं तक के बच्चे स्कूल जाएंगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूलों ने आफलाइन कक्षाओं में 50 फीसद बच्चों को ही बुलाया है। देखें नया शेड्यूल...

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 09:22 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 09:22 AM (IST)
ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं।

मेरठ, जेएनएन। पांच अप्रैल से कक्षा आठवीं तक के बच्चों की आनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। नौवीं से 12वीं तक के बच्चे स्कूल जाएंगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूलों ने आफलाइन कक्षाओं में 50 फीसद बच्चों को ही बुलाया है। कुछ स्कूलों ने आफलाइन कक्षाओं का समय कम किया है। जो छात्र एक दिन स्कूल आएंगे, उन्हें अगले दिन नहीं बुलाया जाएगा। कुछ स्कूलों ने नौवीं-12वीं के छात्रों के लिए आफलाइन के साथ आनलाइन कक्षा संचालित करने का निर्णय भी किया है।

loksabha election banner

सेंट मेरीज में सात अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं : सेंट मेरीज एकेडमी में सात अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। 11 अप्रैल तक कक्षा एक से 12वीं तक आनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी। इसके बाद कोई आदेश आने पर बदलाव किया जाएगा।

सोफिया व सेंट जोंस में कल से आफलाइन कक्षाएं : सोफिया गल्र्स स्कूल में पांच अप्रैल यानी सोमवार को सभी कक्षाएं आनलाइन होंगी। छह अप्रैल से कक्षा नौवीं से 12वीं तक आफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छह अप्रैल से कक्षा नौवीं से 12वीं तक की आफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। नर्सरी से आठवीं कक्षा तक आनलाइन पढ़ाई चलेगी।

केवि ने जारी किया टाइमटेबल : मेरठ के तीनों केंद्रीय विद्यालयों ने सोमवार से कक्षा एक से आठवीं तक आनलाइन कक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। सुबह आठ बजकर 10 मिनट से एक बजकर 40 मिनट तक कक्षाएं आनलाइन होंगी। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के रोल नंबर के हिसाब से 50 फीसद बच्चे स्कूल बुलाए जाएंगे।

कोविड पाजिटिव मिलने पर केवि पंजाब लाइंस आज और कल बंद : केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस पांच और छह अप्रैल को बंद रहेगा। स्कूल में हुए कोविड टेस्ट में दो शिक्षक पाजिटिव मिलने पर सैनिटाइजेशन के लिए स्कूल को बंद किया गया है। इस दौरान सभी कक्षाओं में आनलाइन कक्षाएं चलेंगी। सात अप्रैल से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चे स्कूल जाएंगे। इन कक्षाओं में केवल 50 फीसद बच्चे ही स्कूल जाएंगे, शेष आनलाइन कक्षा करेंगे।

स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक आफलाइन कक्षाओं का समय

स्कूल                                       समय

  • केएल इंटरनेशनल स्कूल     सुबह 7.20 से 1.20 बजे तक।
  • एमपीएस ग्रुप                  सुबह 8 से 11 बजे तक।
  • दीवान पब्लिक स्कूल        सुबह सात से 10.50 बजे तक।
  • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल      सुबह नौ से 12.30 बजे तक।
  • शांति निकेतन विद्यापीठ        सुबह 8 से 12 बजे तक। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.