शामली में PUBG गेम खेलने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, गोली चलने से चार घायल Shamli News
शामली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर PUBG गेम खेलने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष के बाद गांव में फायरिंग हुई। घटना में दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए।
शामली, जेएनएन। शामली नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में बच्चों के बीच PUBG पब्जी जेम खेलने को लेकर रविवार शाम को हुए विवाद में सोमवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर जाकर हमला कर दिया। इस दौरान गोली भी चलाई गई। छर्रे लगने से दो युवती सहित चार लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
यह है मामला
घटनाक्रम के अनुसार गांव हसनपुर में संजय शर्मा के 12 वर्षीय बेटे अमन और दूसरे पक्ष के गोलू में रविवार शाम पब्जी खेलने वाले का विवाद हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया। संजय शर्मा पक्ष का आरोप है कि सुबह के समय दूसरे पक्ष के दो लोग हथियार लेकर घर पर आए और धमकी देने लगे। इसी बीच उन्होंने गोली चला दी। छर्रे लगने से संजय शर्मा, कल्लू व परिवार की दो बेटियां पूजा व ऋतु घायल हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को शामली अस्पताल में लाकर उपचार दिलाया गया हैं। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार का कहना है कि हसनपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ है। अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।