Move to Jagran APP

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव आज, शारीरिक दूरी का कराया जाएगा पालन Meerut News

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए सोमवार को मतदान होगा। 97 मतदाता छह सीटों के लिए मतदान करेंगे। रविवार को सभी तैयारियां पूरी की गईं।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 08:13 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 08:13 AM (IST)
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव आज, शारीरिक दूरी का कराया जाएगा पालन Meerut News
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव आज, शारीरिक दूरी का कराया जाएगा पालन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए सोमवार को मतदान होगा। 97 मतदाता छह सीटों के लिए मतदान करेंगे। रविवार को सभी तैयारियां पूरी की गईं। नगर निगम टाउनहॉल में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दो पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा।

loksabha election banner

97 मतदाता लेंगे भाग

सुबह नौ बजे नामांकन फार्म भरने के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। शाम पांच बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि महापौर समेत नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों की संख्या कुल 89 है। पदेन सदस्यों की संख्या आठ है। कुल 97 मतदाता इसमें भाग लेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनाती रहेगी। इसका जिम्मा जिला प्रशासन से गठित टीम को सौंपा गया है।

सुरक्षा के इंतजाम

- मतदान स्थल पर रहेगी पीपीई किट

- मास्क और ग्लब्स भी रहेंगे उपलब्ध

- सैनिटाइजर की भी रहेगी व्यवस्था

- थर्मल स्कैनिंग की टीम भी रहेगी

यह है चुनाव कार्यक्रम

नामांकन पत्र प्राप्त करें सुबह 9.00 से 10.00 बजे तक

नामांकन पत्र जमा करें सुबह 10.00 से 11.15 बजे तक

नामांकन पत्रों की जांच 11.15 से दोपहर 12 बजे तक

नामांकन पत्रों की वापसी दोपहर 12 से 12.30 बजे तक

मतदान दोपहर 2.00 से 4.15 बजे तक

मतगणना शाम 4.30 बजे से


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.