Move to Jagran APP

'रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी-अधिकारी जाएंगे जेल'

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मंगलवार को दैनिक जागरण के लोकप्रिय प्रश्न पहर कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुनीं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:00 AM (IST)
'रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी-अधिकारी जाएंगे जेल'
'रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी-अधिकारी जाएंगे जेल'

जेएनएन, मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मंगलवार को दैनिक जागरण के लोकप्रिय प्रश्न पहर कार्यक्रम में फोन के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनीं। शहर में फैली गंदगी, टूटी सड़कें और नालियां, जलभराव तथा राशन डीलरों की मनमानी की तमाम शिकायतें मिलीं। सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप भी लगे। जिलाधिकारी ने इस दौरान स्पष्ट कहा कि रिश्वत मांगने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को जेल भेजा जाएगा। शहर की सफाई के लिए हरसंभव कार्रवाई की जाएगी। राशन डीलरों की मनमानी भी अब बहुत हुई। सभी पर कार्रवाई होगी। पेश हैं प्रमुख सवाल व उनके जवाब।

loksabha election banner

सवाल : नगर पंचायत दौराला के ईओ खुलेआम रिश्वत मांगते हैं। हमारे पास उनकी ऑडियो और वीडियो दोनों हैं। -अनिल चौधरी

- हमारा कुर्रेबंदी का मामला है। लेखपाल रिश्वत मांग रहा है। दो साल से परेशान कर रखा है। -मुकेश त्यागी

जवाब : साक्ष्य लेकर गुरुवार को हमारे कार्यालय आ जाइए। रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अब सीधे जेल जाएंगे। सवाल : हमारे घर के सामने ही अवैध रूप से विशाल खत्ता बना दिया गया है। -पूनम गुप्ता, राजारानी मंडप के पास गढ़ रोड

- मलियाना के विकास विहार मोहल्ले में कूड़ा उठाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता। लोग खाली प्लाटों में कूड़ा भर देते हैं। आइजीआरएस से भी कार्रवाई नहीं हुई। -अशोक कुमार

- मिशन कंपाउंड साकेत में कूड़ा उठाने कोई नहीं आता। -वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ नागरिक

- श्रद्धापुरी फेज दो वार्ड 41 में नगर निगम के कर्मचारियों ने ग्रीन बेल्ट को कूड़े से भर दिया है। -वेदप्रकाश गुप्ता

- माधवपुरम में शहीद मंगलपांडेय महिला डिग्री कालेज के पास कूड़े के अंबार लगे हैं। -बैजनाथ

- पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति नाली पर ही शौचालय बनाकर उसमें सीधे गंदगी बहा रहा है। -सुभाष भाटी, किशनपुरा जवाब : सभी शिकायतों पर नगर आयुक्त को कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा। सवाल : तुलसी कालोनी कंकरखेड़ा का राशन डीलर चार महीने से चावल नहीं दे रहा है। -मनीष

- राशन कार्ड का आवेदन किया था। नहीं बना। -राजबाला परीक्षितगढ़, बबीता भगवानपुर

- राशन कार्ड में बच्चे का नाम दर्ज हो गया है, डीलर राशन नहीं दे रहा। -किरणपाल, शिवपुरम

जवाब : राशन डीलरों की शिकायतें अत्याधिक हैं। कड़ी कार्रवाई होगी। शिकायत सही मिली तो एजेंसी निरस्त होगी। सवाल : आठ महीने पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। आज तक घर नहीं पहुंचा। -शादाब खुशहाल नगर

जवाब : आरटीओ से बात करके आपके लाइसेंस को ट्रैक कराया जाएगा। सवाल : अमीन पद से रिटायर हुआ था। आज तक पेंशन शुरू नहीं हुई है। -कृष्णपाल सिंह

जवाब : जांच कराकर आपकी पेंशन शुरू कराई जाएगी। सवाल : दौराला में पशु अस्पताल को अनुमति मिली है। लेकिन चिकित्सक नहीं बैठते। -मुकेश कुमार

जवाब : इसकी जांच होगी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से बात करेंगे। सवाल : मंडी परिहार योजना 2019 में ड्रा में ट्रैक्टर निकला था। आज तक नहीं मिला। -बिजेंद्र कुमार, फफूंडा

जवाब : मंडी अफसरों से बात करके समस्या का समाधान कराएंगे। सवाल : कांशीराम कालोनी लोहियानगर में दिन और रात हर समय शराब की अवैध बिक्री होती है। जुआ और सट्टंा खुलेआम खेला जाता है। शराब पीकर लोग घूमते रहते हैं, जिससे महिलाएं परेशान हैं। -आशीष

जवाब : एसएसपी के माध्यम से थानाध्यक्ष को चेतावनी दी जाएगी। सवाल : मीणा जाति से हूं। वर्ष 2001 में ऑफलाइन जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। अब ऑनलाइन प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। -दिनेश कुमार बागपत रोड

जवाब : मीणा जाति उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर अपलोड नहीं है। शासन में बात की गई है। जल्द समाधान होगा। सवाल : राजकीय इंटर कालेज कायस्थबढ्डा में इंटर में मेरे पुत्र का प्राइवेट फार्म भरवाने से प्रधानाचार्य ने इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि सेटर खत्म करा दिया है। -मनीष कुमार किला परीक्षितगढ़

जवाब : जिला विद्यालय निरीक्षक से इस स्कूल की रिपोर्ट ली जाएगी। मनमानी पर कार्रवाई होगी। सवाल : किठौर कस्बे के मुख्य बाजार में व्यापारियों ने ही अतिक्रमण करके सड़क पर कब्जा कर लिया है। -अदनान

जवाब : इस समय कोरोना संक्रमण का खतरा है। इसके बावजूद यह लापरवाही सही नहीं है। व्यापार संघ से बात की जाएगी। सवाल : नवीन मंडी के सामने से जाने वाली नूरनगर रोड पर गहरे गढ्डे हैं। स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात में अंधेरा घिरा रहता है। इससे दुर्घटना के साथ साथ लूटपाट भी होती है। -नवीन अग्रवाल

- नई मोहनपुरी की सड़क टूटी है। -विपिन तोमर

- किला परीक्षितगढ़ से मेरठ को आने वाली सड़क बदहाल है। -रामानंद परीक्षितगढ़

जवाब : नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अफसरों को सुधार का निर्देश दिया जाएगा। सवाल : सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ का 2.86 करोड़ रुपया गबन करने वाली एजेंसी से इस राशि की वसूली के लिए रिकवरी जारी है। दो साल से वसूली नहीं हो रही है। ब्लैकलिस्ट होने के बाद भी एजेंसी कृषि विवि में संविदा पर मानव बल उपलब्ध करा रही है। -विनोद कुमार, सहयोगी सेवा समिति

जवाब : इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी। सवाल : राम मंदिर का निर्माण आजादी के बाद का सबसे बड़ा जश्न है। क्या हम सार्वजनिक रूप से इसे मना सकते हैं। -सुहैल सिसौला कलां

जवाब : जी नहीं। सार्वजनिक स्थान पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। अपने घर में रहकर ही खुशी मनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.