Move to Jagran APP

नई पीढ़ी ने देखी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक

भारतीय सेना का नापाक पड़ोसी के खिलाफ दो साल पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक को देश भर में शौर्य दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 07:00 AM (IST)
नई पीढ़ी ने देखी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक
नई पीढ़ी ने देखी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक

मेरठ : भारतीय सेना का नापाक पड़ोसी के खिलाफ दो साल पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक को देश भर में शौर्य दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस कड़ी में मेरठ के तमाम शिक्षण संस्थानों में भी बच्चों को सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी डॉक्यूमेंट्री व फिल्म दिखाई गई। शांति निकेतन विद्यापीठ में शनिवार में विद्याíथयों, शिक्षकों व एनसीसी कैडेट्स को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी देते हुए स्क्रीन पर फिल्म दिखाई गई। मेजर वीरेंद्र आर्या ने बताया कि यह एक विशेष प्रकार की तैयारी के बाद हमला होता है। इसके बारे में बेहद गोपनीय रखा गया था। महावीर इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल नरेश कुशवाहा ने बच्चों को इस मिशन के बारे में जानकारी दी। छात्रों को वीडियो फिल्म दिखाई गई। चौ. चरण सिंह विवि के इतिहास विभाग में शौर्य दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कर्नल अमरदीप त्यागी ने सर्जिकल स्ट्राइक से अवगत कराया। वरिष्ठ पत्रकार अजय मित्तल ने कहा कि देश के लिए सैनिकों का जीवन हवन के समान है। प्रो. आराधना ने छात्रों को इस शौर्य को सदा स्मरण रखने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

जवानों का सम्मान

सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूरे होने पर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने सेना के जवानों को सम्मान किया। इस दौरान जवानों को गुलाब के फूल भेंट किए। शहर के तीन स्थानों में पर अलग-अलग टीमों ने जवानों को सम्मानित किया। सप्लाई डिपो माल रोड कैंट में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबीता के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। डोगरा मंदिर कैंट में संयोजिका महिला मोर्चा महानगर की मंत्री सरल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मिलिट्री हॉस्पिटल में महानगर कार्यकारिणी सदस्य अलका मोहन की अगुवाई में कार्यक्रम किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.