Painting Competition: भारत की इन महान विभूतियों को कैनवास पर उकेर विजयी बने बच्चे
Kalpana Chawla National Childrens Painting Competition मासूम बचपन फाउंडेशन की ओर से आयोजित कल्पना चावला राष्ट्रीय बाल चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया।
मेरठ, जेएनएन। विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु किए गए लॉकडाउन के से दौरान मासूम बचपन फॉउंडेशन की ओर से 15 वर्ष तक आयु के बच्चो के बीच एक एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय 'भारत के महान पुरुष/महिला' था। प्रतियोगिता में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 मई थी। इसका परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें प्रथम तीन विजेताओं के अलावा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को हमारे देश के महान पुरुष/महिला के बारे में जानने को प्रेरित करना था। संस्था के महासचिव रितेश जैन के अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के अलावा नौ सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 12 पुरस्कार व सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जा रहे है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमे विभिन्न राज्यों से कुल 112 प्रविष्टिया प्राप्त हुई।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार हैं :-
प्रथम पुरस्कार
सजल जैन, पुत्र संदीप कुमार जैन, आगरा (उप्र)
द्वितीय पुरस्कार
प्रियांशी शारदा, पुत्री देवकी नंदन शारदा, असम।
तृतीय पुरस्कार
एकांश अग्रवाल, पुत्र आशु गुप्ता, मेरठ (उप्र)।
नौ सांत्वना पुरस्कार इन्हें मिला
-प्रत्युष कुमार सिंह, पुत्र राज नारायण सिंह।
-नजफ़ चांद, पुत्री मोहम्मद चांद।
-अग्रिम सिंह, पुत्र मंजीत।
-अंतरा चंडाक, पुत्री घनश्याम चंडाक।
-कृष्णा टपारिया, पुत्री गोविंद टपारिया।
-प्रक्षाल जैन, पुत्र हर्षित जैन।
-चिराग मोहता, पुत्र संजीव मोहता।
-वितानी सोम, पुत्री राज सिंह सोम।
-रियो शर्मा, पुत्र आदित्य शर्मा।