'विज्ञान घर' में रोबोटिक्स पर मंथन करेंगे बाल वैज्ञानिक
16 से 25 जून तक वेद इंटरनेशनल स्कूल में चलेगा इस साल का विज्ञान घर
मेरठ : एक बार फिर बाल वैज्ञानिकों को उनके हुनर को तराशने, दुनिया के सामने लाने और आम जनजीवन की समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए नए-नए शोध, प्रयोग व आविष्कार करने का मौका मिलने जा रहा है। वैज्ञानिक गतिविधियों से सुसज्जित रियलिटी शो 'विज्ञान घर' के दूसरे सीजन की घोषणा हो गई है। इसका आयोजन 16 से 25 जून तक रुड़की रोड स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में किया जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को एक प्रेस वार्ता में जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने दी।
चुने जाएंगे 20 बाल वैज्ञानिक
विज्ञान घर में के लिए देश भर के स्कूल-कालेजों से चयनित 20 छात्र-छात्राओं को चयनित किया जाएगा। ये 10 दिनों तक विज्ञान घर में ही रहेंगे और दिन भर तमाम गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। ये गतिविधियां आठ विषयों पर आधारित होंगी। इनमें इनोवेशन, वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रैफिक मैनेजमेंट, वाटर कंजर्वेशन, अंधविश्वास, कृषि का रूप, अपना स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत और रोबोटिक्स शामिल हैं। सभी बाल वैज्ञानिक 24 घटे कैमरे की नजर में रहेंगे। उन पर विज्ञान निर्णायकों की नजर होगी। हर दिन उन्हें नया टास्क दिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर हर दिन एक अभ्यर्थी को 'विज्ञान पुत्र' के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
शुरू हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन
विज्ञान घर के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन www.श्च1ह्यह्वठ्ठद्ब1द्गह्मह्यद्ग.ष्श्रद्व और 1द्बद्द4ड्डठ्ठद्दह्वह्मह्व.ष्श्रद्व पर कर सकते हैं। इसमें कक्षा आठवीं से पीजी तक के ऐसे छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जो विज्ञान में रुचि रखते हों या विज्ञान विषयों से पढ़ाई कर रहे हैं। उक्त दोनों वेबसाइट पर विज्ञान घर के लाइव स्ट्रीमिंग के साथ ही 'विज्ञान आओ करके सीखें' नाम यू-ट्यूब चैनल इसका प्रसारण भी किया जाएगा। इसमें विज्ञान गीतों को भी समाहित किया जाएगा। इस अवसर पर विज्ञान घर के संयोजक अजीत कुमार, डा. सीमा जैन, गीता सचदेवा, माला व देवी मौजूद रहीं।