नशे में कार सवारों ने टोल पर मचाया उत्पात
मेरठ जेएनएन। सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार रात टोल टैक्स को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नशे में
मेरठ, जेएनएन। सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार रात टोल टैक्स को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नशे में धुत कार सवारों ने टोल नहीं दिया। टोलकर्मियों को गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देखने की धमकी दी। इससे टोल पर जाम लग गया। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव कराया।
मुजफ्फरनगर निवासी तीन युवक कार से शनिवार दोपहर टोल पर पहुंचे थे। कार पर फास्टैग नहीं था। इसके बावजूद वे लोग फास्टैग की लेन में पहुंच गए। नियमनुसार उनसे दोगुना टोल वसूला गया और पर्ची दी गई। देर शाम कार सवार तीनों युवक वापस मुजफ्फरनगर जाने को टोल पर पहुंचे तो वह शराब के नशे में थे। टोल फीस मांगने पर वह दोगुना लिए गए टोल की रसीद को दिखाने लगे। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि यह फास्टैग न होने पर दोगुना टोल की रसीद है। अब फिर दोगुनी टोल फीस देनी होगी। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कार सवार युवक अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। किसी तरह मामला शांत हुआ और युवकों वहां से गए।
एनएचएआइ का फर्जी अधिकारी पकड़ा
टोल प्लाजा के मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि कार सवार एक युवक ने अपने को एनएचएआइ का अधिकारी बताते हुए टोल न देने की बात कही। युवक ने आइकार्ड भी दिखाया। जांच पड़ताल की गई तो वह आइडी कार्ड फर्जी था। इसके बाद युवक माफी मांगने लगा। कार्ड जब्त कर युवक को छोड़ दिया गया।
पति ने ससुराल जाकर पीटा : लिसाड़ी गेट निवासी रेशमा की शादी जाकिर कालोनी निवासी नूर मोहम्मद से हुई थी। दहेज को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। दो माह पहले पति ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया था। शनिवार को नूर मोहम्मद स्वजन के साथ ससुराल पहुंचा और विवाहिता पर हमला कर दिया। लोगों के आने पर भाग गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया, जहां घंटों तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान भी युवक तलाक देने की धमकी देता रहा। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।
लव जिहाद पर कानून की मांग : हिदू युवा वाहिनी ने शनिवार को लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग की। संगठन के महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि केवल कुछ राज्य नहीं बल्कि पूरे देश में लव जिहाद पर कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्यार पवित्रता का सूचक है। इसमें किसी भी प्रकार के बल, लोभ व षड्यंत्र को स्थान नहीं दिया जा सकता। हिदू लड़कियों को झांसे में लेकर जबरदस्ती विवाह तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता है। इसमें लड़की की हत्या तक की गई। नेशनल शूटर तारा शाहदेव, हरियाणा की निकिता तोमर तथा मेरठ की प्रिया व उसकी बेटी कशिश जैसे लव-जिहाद के कई मामले हैं।