Move to Jagran APP

परेशानी खत्म, ‘चलो एप’ से जानिए शहर के सिटी बसों की लोकेशन

अब चलो एप की मदद से मेरठ की सिटी बसों की लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।

By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 03:43 PM (IST)
परेशानी खत्म, ‘चलो एप’ से जानिए शहर के सिटी बसों की लोकेशन
परेशानी खत्म, ‘चलो एप’ से जानिए शहर के सिटी बसों की लोकेशन
मेरठ,जेएनएन। महानगर सिटी बस सेवा के ‘चलो एप’से अनियमितताओं पर ब्रेक लग गया है। बसें रूट के अनुसार चल रही हैं और स्टाफ की मनमानी काफी हद तक कम हो गई है। यात्री एप से शहर के अलग-अलग रूटों पर दौड़ रहीं 124 बसों की पल-पल की लोकेशन पर रख सकते हैं।
प्ले स्टोर से करिए डाउनलोड
चलो एप (सीएचएलओ) से मेरठ ही नहीं लखनऊ,बनारस,कानपुर जैसे शहर भी जुड़े हैं। एप को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप किसी भी जगह जाने के लिए बसों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आपको रूट के अनुसार बसों के नंबर की जानकारी नहीं है तो उसका भी विकल्प है। मेनू में जाकर स्टॉप एंड स्टेशन के ऑप्शन को चुनने पर आपके समीपस्थ बस स्टॉप पर आने वाली और जाने वाली बसों की जानकारी मिल सकती है। एप पर बस कितनी देर में स्टॉप पर आ जाएगी,इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.