Chaitra Navratri 2021: जानिए- कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, बन रहे हैं दो विशेष संयोग
Chaitra Navratri 2021 चैत्र नवरात्र का इस बार आरंभ दो विशेष शुभ योग के बीच होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में चैत्र नवरात्र का आरंभ हो रहा है। 13 अप्रैल से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग रही है।
मेरठ, जेएनएन।Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्र का इस बार आरंभ दो विशेष शुभ योग के बीच होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में चैत्र नवरात्र का आरंभ हो रहा है। 13 अप्रैल से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग रही है। इसी दिन नवरात्र का घट स्थापना की जाएगी। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे देर रात सूर्य भी मेष में आएंगे। ऐसे में यह अद्भूत संयोग है कि राशि चक्र की पहली राशि में चैत्र नवरात्र यानि संवत के पहले दिन ग्रहों के राजा और रानी स्थित होंगे।
नवरात्र का आरंभ अश्विनी नक्षत्र में होगा जिसके स्वामी ग्रह केतु और देवता अश्विनी कुमार है। जो आरोग्य के देवता माने जाते थे। ऐसे माना जा रहा है कि मां दुर्गा देश दुनिया में फैली कोरोना महामारी से राहत दिलाएंगी। इस बीच गुरु भी मकर राशि में कुंभ में आ चुके होंगे। गुरु का यह परिवर्तन भी कठिन समय से राहत दिलाएगा।
सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज के अनुसार अमृत सिद्धि योग विशेष शुभता प्रदान करने वाला और हर कार्य में लाभ देने वाला होगा। इस योग में जो कार्य किए जाते है, उनमें स्थायित्व वाले होते है। इसलिए इस योग में नवरात्र का आरंभ होने से इस बार नवरात्र विशेष शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध लक्ष्मी से होता है। ऐसा माना जाता है कि इस योग में कार्य का आरंभ करने से कार्य की सिद्धि होती है।
चैत्र नवरात्र तिथि और समय
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी 12 अप्रैल सुबह 8.01 बजे
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी 13 अप्रेल सुबह 10.28 बजे