वोटर बनाने के लिए एक माह तक चलेगा जिले में अभियान
जिले की लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का मौका भैया दूज के त्योहार के बाद मिलेगा।
मेरठ, जेएनएन। जिले की लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का मौका भैया दूज के त्योहार के बाद मिलेगा। इसके लिए पूरे जिले में करीब एक माह तक अभियान चलेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मेरठ समेत सभी जिलों को इस बारे में निर्देश जारी किये हैं। 17 नवंबर से अभियान शुरू होगा। एक जनवरी-21 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का मौका मिलेगा। 17 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा। साथ ही 22 व 28 नवंबर के साथ ही पांच व 13 दिसंबर को विशेष अभियान भी चलाएं जाएंगे। दावे व आपत्ति का निस्तारण पांच जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी को जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।