Move to Jagran APP

मुकदमा वापसी के निर्णय का व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत

योगी सरकार ने व्यापारियों पर कोरोना काल के दौरान दर्ज हुए महामारी एक्ट के मुकदमों को वापस लेने का निर्णय किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 11:16 AM (IST)
मुकदमा वापसी के निर्णय का व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत
मुकदमा वापसी के निर्णय का व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत

मेरठ, जेएनएन। योगी सरकार ने व्यापारियों पर कोरोना काल के दौरान दर्ज हुए महामारी एक्ट के मुकदमों को वापस लेने का निर्णय किया है। इस निर्णय का शहर के सभी छोटे-बड़े व्यापारी संगठनों ने स्वागत किया है। अब व्यापारियों को थाने और कचहरी के चक्कर नहीं लगाने होंगे। कोरोना काल में व्यापारियों पर महामारी एक्ट में बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनको लेकर व्यापारी वर्ग परेशान था। प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने कई बार स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुकदमे वापस करने की मांग की थी।

loksabha election banner

व्यापार बंधु की बैठक में भी कई बार यह विषय प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों का दुख-दर्द समझते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। व्यापारी वर्ग तहेदिल से मुख्यमंत्री को बधाई देता है। मेरठ के करीब 400 व्यापारियों को राहत मिलेगी।

- अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ- वशिष्ठ गुट

हमारे संगठन ने कैंट विधायक व सांसद से कई बार इस संबंध में वार्ता की थी। यह व्यापारियों के हित में सराहनीय निर्णय है। सभी व्यापारिक संगठन इस निर्णय का स्वागत करते हैं।

- राजेश सिघल, अध्यक्ष, बेगमपुल व्यापार संघ

संयुक्त व्यापार संघ ने कई बार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखी गई। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी है।

- नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ- नवीन गुट

यह निर्णय व्यापारियों के लिए स्वागत योग्य है। प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की पीड़ा को समझा है। कोरोना काल में व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न किया गया।

-नरेंद्र सिंह करनैल, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.