Move to Jagran APP

मेरठ में पुराना लहंगा देख भड़की दुल्हन, निकाह से किया इन्कार, बैरंग लौटी शामली से आई बरात

सरधना के एक गांव में शनिवार को शामली के ङ्क्षझझाना से बरात आई थी। जब वर पक्ष ने लड़की पक्ष के स्वजन को पुराना लहंगा दिया तो दुल्हन भड़क गई और निकाह से इन्कार कर दिया। देर रात तक समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बैठकों का दौर चला।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 10:15 PM (IST)
मेरठ में पुराना लहंगा देख भड़की दुल्हन, निकाह से किया इन्कार, बैरंग लौटी शामली से आई बरात
मेरठ में पुराना लहंगा देख भड़की दुल्हन

मेरठ, जेएनएन। सरधना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शामली ज‍िले से बरात आई थी। जब वर पक्ष ने लड़की पक्ष के स्वजन को पुराना लहंगा दिया तो दुल्हन भड़क गई और निकाह से इन्कार कर दिया। देर रात तक समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बैठकों का दौर चला। आखिर में रविवार को लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के स्वजन को खर्च हुए रुपये देकर मामला शांत किया। इसके बाद बरात लौट गई। 

loksabha election banner

खुशियों में पुराने लहंगे ने डाला रंग में भंग 

क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती की शादी शामली ज‍िले के झिझाना निवासी युवक से तय हुई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने निकाह से पहले सभी रस्में अच्छे से निभाई थी। शनिवार को बरात गांव पहुंची। चारों तरफ खुशी का माहौल था। आरोप है कि जब लड़के पक्ष ने पुराना लहंगा दिया तो दुल्हन भड़क गई और निकाह से इन्कार कर दिया। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने जब शादी में तैयारी के खर्च की बात की। इस पर विवाद और गर्मा गया। देर रात तक गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बैठक होती रही। रविवार को वर पक्ष के लोग शादी की तैयारी में खर्च हुए रुपये देकर चले गए। एसएसआइ सुभाष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसमें कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव में दोनों पक्षों ने आपस में ही समझौता कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.