Move to Jagran APP

मेरठ में परंपराओं को तोड़ पोतियों ने दी दादा को मुखाग्नि

मेरठ के कपसाढ़ गांव निवासी आर्यसमाजी व भजनोपदेशक कर्णसिंह का रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे देहावसान हो गया। उनकी पोती वंदना आर्य व अंजना आर्य काफी समय से आर्यसमाज की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उन्होंने आचार्य आदेश शास्त्री के सान्निध्य में मंत्रपाठ कर अंत्येष्टि कर्म संपन्न कराया।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 10:49 PM (IST)
मेरठ में परंपराओं को तोड़ पोतियों ने दी दादा को मुखाग्नि
मेरठ में परंपराओं को तोड़ पोतियों ने दी दादा को मुखाग्नि

मेरठ, जागरण संवाददाता। गांव कपसाड़ में पोतियों ने परंपराओं को तोड़ते हुए अपने 93 वर्षीय दादा का देहावसान होने पर उनकी अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि भी। उन्होंने आचार्य आदेश शास्त्री के सान्निध्य में मंत्रपाठ कर अंत्येष्टि कर्म संपन्न कराया।

loksabha election banner

आर्यसमाजी व भजनोपदेशक थे कर्णसिंह

कपसाढ़ गांव निवासी आर्यसमाजी व भजनोपदेशक कर्णसिंह का रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे देहावसान हो गया। उनकी पोती वंदना आर्य व अंजना आर्य काफी समय से आर्यसमाज की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। आचार्य देवपाल व डा. कपिल आचार्य ने बताया कि कर्ण सिंह ने जीवनभर आर्य समाज के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार किया है। यही संस्कार उन्होंने अपने बच्चों में भी डाले।

पदक जीतकर लौटीं छात्राओं का गुरुकुल में किया सम्मान

मेरठ, जागरण संवाददाता। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के कन्या गुरुकुल नारंगपुर की छात्राओं ने नैनीताल में हुई राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण, 5 रजत व तीन कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटी छात्राओं का रविवार को सम्मान किया गया।

जंप रोप एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में पांच दिवसीय जंप रोप प्रतियोगिता का नैनीताल के डीएसए स्टेडियम में 23 से 28 नंवबर तक आयोजन किया गया था। जिसमें कई राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने प्रथम असम ने द्वितीय व दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुकुल की छात्रा रिचा आर्य ने दो स्वर्ण, मीनाक्षी आर्य ने एक स्वर्ण व एक रजत, करुणा ने दो स्वर्ण, संध्या ने दो स्वर्ण, आराध्या ने एक गोल्ड व एक कांस्य, वैष्णवी ने एक गोल्ड व एक कांस्य, अनुष्का, सीरत व देवयानी ने दो-दो गोल्ड, गुंजन आर्य ने एक गोल्ड व दो सिल्वर, अनोखी आर्य ने एक गोल्ड व एक कांस्य, औक्सी ने एक सिल्वर, तनु ने सिल्वर, वेदांशी आर्य ने एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल प्राप्त कर कन्या गुरुकुल का नाम रोशन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.