मेरठ में शिकंजा कसता ही सटोरियों ने बदला तरीका, पर्ची नहीं अब वाट्सएप पर चल रहा सट्टा Meerut News
मेरठ में सटोरियों ने सट्टेबाजी को लेकर प्लान अब बदल दिया है। अब वाट्सएप पर नंबर भेजे जा रहे हैं। आनलाइन पेमेंट किया जा रहा है। इसकी गोपनीय शिकायत भाजपाइयों ने अधिकारियों से की है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
मेरठ, जेएनएन। speculation in meerut सटोरियों पर शिकंजा कसते ही सट्टे का तरीका भी बदल गया है। पहले जहां पर्ची पर सट्टा लगाया जा रहा था, अब वाट्सएप पर नंबर भेजे जा रहे हैं। आनलाइन पेमेंट किया जा रहा है। इसकी गोपनीय शिकायत भाजपाइयों ने अधिकारियों से की है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
आइपीएल पर सट्टा खेले जाने पर जहां पुलिस सक्रिय हुई थी। उसके बाद भी सटोरियों पर कार्रवाई जारी रही। कोतवाली, देहली गेट, लिसाड़ी गेट और रेलवे रोड थाना क्षेत्र से पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा था। सख्ती को देखते हुए कुछ दिन तो सटोरिये शांत बैठ गए थे, लेकिन अब उन्होंने धंधे को डिजिटल कर लिया है। पर्ची के बजाये वाट्सएप पर नंबर भेजे जा रहे हैं। इसमें भी यह सतर्कता रखी जा रही है कि अंजान लोगों को ग्रुप से ना जोड़ा जाए।
बताया जा रहा है कि रुपये का लेनदेन भी आन लाइन चल रहा है। जिसके पास स्मार्ट फोन नहीं है, वह परिचित का सहारा ले रहा है। कुछ भाजपाइयों ने इसकी गोपनीय शिकायत अफसरों से की है। एसपी सिटी ने बताया कि ऐसी कुछ शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है। वाट्सएप पर चल रहे सट्टे पर भी कार्रवाई की जाएगी।