Move to Jagran APP

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव का कंकरखेड़ा के हाईवे स्ि

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 02:33 PM (IST)
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव का कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित गिरधारी गार्डन में स्वागत किया गया। सुभाष यादव दिल्ली से नोएडा गाजियाबाद में और मोदी नगर के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए मेरठ गिरधारी गार्डन पहुँचे, जहा महानगर और जिले की भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

इस मौके पर सुभाष यादव ने कहा कि 2019 में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी दोबारा से प्रधानमंत्री बनेंगे। 2014 के चुनाव में सपा को अपने परिवार की 5 सीटें मिल गई थी, मगर इस बार 2019 के चुनाव में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजय होंगे। जिस तरह से देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा संघठन और सरकार काम कर रही है, उसके सामने अन्य राजनीतिक पार्टियों का दम निकल गया है। जिन पार्टियों के पास अपने सासद, विधायक, राज्यसभा सासदों का टोटा है वह पार्टिया देश की सबसे बड़ी पार्टी को नसीहत दे रही है। जिसको सुनकर हंसी के सिवा कुछ नहीं आता।

उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत के अंदर है और भारत में उत्तर प्रदेश के अंदर सबसे ज्यादा युवा है। यही युवा 2019 के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का उत्तर प्रदेश में काम करेंगे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था पटरी पर आई है। बदमाशों में नकेल कसी जा रही है बदमाश जमानतें तुड़वाकर जेल जाने को बेताब है वरना वह पुलिस के हत्थे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास रथ पर सवार होकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसको देख कर विरोधी पार्टी के नेताओं की नींद उड़ गई है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और सिवाल खास विधानसभा के विधायक जितेंद्र सतवई के अलावा भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.