भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान आयोजित
सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव भदौड़ा व डालमपुर में शुक्रवार को भाजपा के सामा
मेरठ,जेएनएन। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव भदौड़ा व डालमपुर में शुक्रवार को भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान का आयोजन हुआ। जिसमें बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा गरीबों के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा कि भाजपा जातिवादी पार्टी नहीं है। सबका साथ और अपना विकास की नीति पर काम करती हैं। मंडल अध्यक्ष बाबी शर्मा, मंगल सिंह, नवनीत, पंकज, संजीव, ओमकार, वीरेंद्र, सुशील व महेश आदि मौजूद रहे।
बच्चों को मौलिक अधिकारों से कराया अवगत : रोहटा ब्लाक के कल्याणपुर में शुक्रवार को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों को संविधान दिवस के बारे में बताया गया। साथ ही शिक्षकों ने उन्हें मौलिक अधिकारों के बारे में बताकर भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प दिलाया।
जनता इंटर कालेज कल्याणपुर के प्रधानाचार्य डा. जयभगवान ने कार्यक्रम की सराहना की। वहीं, डालमपुर गांव के शिक्षक राज्जुदीन ने भी विचार रखे। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के जिला समन्वयक निश्चल त्यागी ने कहा कि बच्चे देश और दुनिया का भविष्य हैं। यदि वे संविधान की विशेषता और महत्व को समझेंगे तो यह देश के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत अच्छा होगा।
रैली की सफलता को जनसंपर्क: दबथुवा में आगामी सात दिसंबर का संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली का आयोजन होगा। शुक्रवार को युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने हर्रा, खिवाई, जैनपुर, पांचली व मैनापुठी गांवों में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि रैली में चौधरी जयंत सिंह व अखिलेश यादव शिरकत करेंगे। करनावल नगर अध्यक्ष जसवीर सिंह, नितिन चौधरी, राहुल पुनिया, खालिद, इरशाद, अशफाक, इस्लाम, वकील, खलील, अनस, आमिर आदि मौजूद रहे।