Move to Jagran APP

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत का कांग्रेस पर निशाना, कहा- हाथी के दांत दिखाने व खाने के कुछ और होते हैं

भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उप्र के नौ देवी नौ शक्ति कार्यक्रम के तहत कमल शक्ति संवाद व प्रबुद्ध वर्ग महिला सम्मेलन का आयोजन। मुख्य अतिथि के रूप में ओरैया निवासी राज्यसभा सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य व राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत रहीं।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 05:00 PM (IST)
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत का कांग्रेस पर निशाना, कहा- हाथी के दांत दिखाने व खाने के कुछ और होते हैं
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ।

मेरठ, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा का आइआइएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में सोमवार को कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 14 जिलों से लगभग 1500 महिलाओं ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में ओरैया निवासी राज्यसभा सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य व राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत रहीं।

loksabha election banner

दीप्ति रावत ने प्रियंका गांधी के अभियान लड़की हूं, लड़ सकती हूं ... को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाथी के दांत दिखाने के व खाने के कुछ और होते हैं। उप्र में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने की बात कांग्रेस की पूरी तरह से झूठी है। जब कांग्रेस की सरकार थी, वह तब कुछ नहीं कर पाई। विश्व भर में भारत से 25 प्रतिशत काटन निर्यात करते थे, लेकिन साढ़े सात दशक में सबकुछ खत्म कर दिया। अंग्रेज तो छोड़कर चले गए, लेकिन उनकी कार्यशैली व पदचिन्हों पर देश की दूसरी सरकारें चलती रहीं।

आइआइएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के कमल शक्ति संवाद में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली नौ प्रबुद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन नौ महिलाओं में अनीता राणा, अलका श्रीवास्तव, रश्मि आर्य, अदिति चंद्रा, मीरा तोमर, अतुल शर्मा, डा. सौम्या कौशिक, सविता चौधरी व राजेश्वरी शामिल रहीं। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना, जन-धन योजना समेत कई योजनाओं का बखान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सर्वोच्च दिया।

उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि देश के कई संगठन किसानों को बर्बाद करने में लगे हैं। वापस लेने का निर्णय इसी तरह का है, जैसे एक बच्चे को चाकलेट खाने से मना कर दिया जाता है। लेकिन उसकी जिद के सामने, उसके नुकसान को जानने के बावजूद खाने के लिए दे दिया जाता है। कार्यक्रम प्रभारी गाजियाबाद से पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रदेश संयोजिका डा. रश्मि रावल, क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, कविता सिरोही, ज्योति चौहान, अंजू चौधरी, दीपमाला संतोषी, अनीता चौहान, मोनिका पंडित, अचला, तुलसी भारद्वाज, गीता शर्मा व मंजू सेठी आदि ने व्यवस्था संभाली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.