Move to Jagran APP

भाजपा की विचारधारा में अंत्योदय, विश्व बंधुत्व और सर्व धर्म समभाव है : सांसद

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बागपत रोड पर हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 01:45 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 01:45 AM (IST)
भाजपा की विचारधारा में अंत्योदय, विश्व बंधुत्व और सर्व धर्म समभाव है : सांसद
भाजपा की विचारधारा में अंत्योदय, विश्व बंधुत्व और सर्व धर्म समभाव है : सांसद

मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बागपत रोड पर हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। कार्यालय के अलावा सभी मंडलों व बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को लाइव सुना।

loksabha election banner

क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा व जिलाध्यक्ष अनुज राठी आदि ने मां भारती, जनसंघ की नींव डालने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सांसद ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। जनसंघ की स्थापना से ही पार्टी चुने हुए विचारों के अनुरूप कार्य करती आ रही है। पार्टी की विचारधारा में अंत्योदय है, विश्व बंधुत्व है, सर्व धर्म समभाव है। इस विचारधारा को पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में अक्षरश: जीवन में उतारने की अखंड परंपरा चली आ रही है। आज पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है, उसके पीछे पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मेहनत व त्याग है। कार्यकर्ताओं व नेतृत्व के बल पर ही पार्टी ने ऐसे राज्यों में सरकार बनाई जहां पार्टी का अस्तित्व भी नहीं था। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन के चलते पश्चिम बंगाल में भी निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महामंत्री महेश बाली, इंद्रपाल बजरंगी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर निगम वार्ड 59 के उपचुनाव के लिए भाजपा ने कराया नामांकन

क्षेत्रीय कार्यालय पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के वार्ड 59 के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी शुभम रस्तोगी का नामांकन दाखिल कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकात वाजपेयी, महामंत्री पीयूष शास्त्री, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, अजय त्यागी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.