कैंट विधायक बोले, बोर्ड हटाए टोल वरना जनता खुद उखाड़ देगी Meerut News
छावनी परिषद की ओर से दिल्ली रोड मवाना रोड रुड़की रोड पर लगाए गए वाहन प्रवेश शुल्क का विरोध किया गया। छावनी परिषद की नई टोल व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के कैंट विधायक ने मोर्चा खोल दिया
मेरठ, जेएनएन। छावनी परिषद की नई टोल व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के कैंट विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को अपने कार्यालय पर ट्रांसपोर्टर, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की। कैंट की नई व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज किया। उन्होंने छावनी परिषद के अधिकारियों को चेताया के परिषद दिल्ली रोड, मवाना रोड, रुड़की रोड से बैरियर हटाए अन्यथा वे खुद हटा देंगे। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताई। ट्रांसपोर्ट और व्यापारियों के साथ आसपास के आए किसानों ने भी टोल की नई व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज किया। व्यापारियों ने कहा कि जो पहले शुल्क लिया जाता था उसे दोगुना कर दिया गया। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाके पर बैरिकेडिंग लगाने से लॉ एंड ऑर्डर की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
आज दो बजे छावनी परिषद के सीईओ से मिलेंगे विधायक कैंट
विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने व्यापारियों और वोट सदस्यों से वार्ता करने के बाद बताया कि वह 2:00 बजे छावनी परिषद के सीओ से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि छावनी परिषद को दिल्ली रोड से टोल की व्यवस्था हटानी होगी।