Move to Jagran APP

अंदाजा नहीं था कि दंगा कराएंगे लेफ्ट व विरोधी दल: अरुण सिंह Meerut News

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा यूपी के दंगाइयों में सपाई भी शामिल हैं। सूबे में छह जागरूकता रैलियों से विपक्ष को बेनकाब करेंगे।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 05:17 PM (IST)
अंदाजा नहीं था कि दंगा कराएंगे लेफ्ट व विरोधी दल: अरुण सिंह Meerut News
अंदाजा नहीं था कि दंगा कराएंगे लेफ्ट व विरोधी दल: अरुण सिंह Meerut News

मेरठ, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नागरिकता कानून पर मचे घमासान को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर हमला बोला। कहा कि तीन तलाक, राम मंदिर एवं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का देशभर में स्वागत हुआ, जिस पर जमीन खिसकती देख घबराई कांग्रेस ने वामदलों के साथ मिलकर देशभर में हिंसा भड़काया। सरकार को इसका अंदाजा नहीं था। आरोप लगाया कि पीएफआई, आइएसआई, लेफ्ट व सपाई भी बवालियों के साथ देखे गए, जबकि सीएए कानून में किसी भी धर्म के भारतीय को बाहर निकालने की कोई बात ही नहीं थी। प्रेस वार्ता में कहा कि प्रियंका वाड्रा घायल सिपाहियों व राजस्थान में सैकड़ों बच्चों की मौत पर उनके घर हाल पूछने नहीं गईं, लेकिन दंगाइयों के घर जा रही हैं।

loksabha election banner

पुलिस की तारीफ नहीं, दंगाइयों से सहानुभूति क्यों

कैंट स्थित सिटी वोकेशनल स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए दंगा व बवाल का समर्थन किया। उनके किसी भी नेता ने भीड़ की आगजनी, तोडफ़ोड़, फायरिंग की निंदा नहीं की, जबकि पुलिस को अपराधी बताने लगे। योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि समय रहते पुलिस ने बवाल पर नियंत्रण कस दिया। प्रश्न किया कि भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में ही बवाल क्यों हुआ, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान व मध्यप्रदेश में हिंसा नहीं हुई। स्पष्ट है कि सब कुछ प्रायोजित था। कानून पर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के गैर मुस्लिम छह धर्मों के लोगों को नागरिकता देना है। एनआरसी का कोई ड्राफ्ट अभी तक बना भी नहीं है। ऐसे में अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

गांधी-लोहिया-नेहरू भी यही चाहते थे

अरुण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने पाकिस्तान में पीडि़त हिन्दुओं में भारत में बसाने एवं रोजगार देने की वकालत की थी। 1947-1966 तक पाकिस्तान से 70 लाख हिन्दू भारत आए। नेहरू-लियाकत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का समझौता हुआ था, किंतु पाकिस्तान ने नहीं माना। कहा कि राममनोहर लोहिया एवं जवाहरलाल नेहरू भी सहमत थे। पाकिस्तान में हिन्दू 23 फीसद से तीन फीसद रह गए। उनका धर्मांन्तरण कराया गया। अब कांग्रेस न सिर्फ विरोध कर रही, बल्कि बवालियों को उकसा भी रही है। एनपीआर पर भी कहा कि इसे कांग्रेस ने 2010 में लागू किया था।

प्रियंका राजस्थान क्यों नहीं गईं

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पूछा कि यूपी में बवालियों के घर-घर घूमने वाली प्रियंका कोटा में सौ व बीकानेर में 162 से ज्यादा बच्चों की मौत पर क्यों चुप हैं। वो बवाल में चोटिल सिपाहियों से सहानुभूति नहीं जताती हैं।

एनआरसी में बाहर 16 लाख लोगों को फिर मिलेगा मौका

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में आसोम में एनआरसी लागू की गई, जिसमें 16 लाख लोग बाहर हो गए। अरुण सिंह ने कहा कि इन्हीं सर्वे के जरिए दोबारा मौका देने का प्रयास किया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल न पाकिस्तानी हिन्दुओं में जासूस होने की बात कही थी, जिस पर अरुण सिंह ने कहा कि केजरीवाल यू-टर्न वाले झूठे नेता हैं, उन्हें गंभीरता से नहीं लेना है। प्रेस वार्ता में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत कई अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.