Move to Jagran APP

बागपत में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का आज शनिवार को बागपत जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान कई स्‍थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया। संजीव गोयल ने इस दौरान माल्‍यार्पण भी किया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:07 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:07 AM (IST)
बागपत में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत
उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का आज बागपत में हैं।

बागपत, जेएनएन। बागपत‍ जिले में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरनावा, बिनौली, जिवाना गुलियान व जौहड़ी गांव में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बिनौली में पूर्व विधायक स्व.त्रिपाल धामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

loksabha election banner

यह लोग रहे मौजूद

बरनावा में पूर्व मंडल अध्यक्ष व नमामि गंगे जिला संयोजक सचिन त्यागी के नेतृत्व में श्रवण गिरि, मास्टर अनीश कुरेशी, मनीष तोमर, सोनू उर्फ नोशाद, अबरार खान, नजाकत, शहजाद, साजिद अंसारी, अनुज बागड़ी, आसिफ अंसारी, क्षितिज, कुलश्रेष्ट, गौरव त्यागी, प्रभा कश्यप राजबाला आदि ने स्वागत किया।

बिनौली में पूर्व विधायक त्रिपाल धामा की मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, वेदपाल धामा, संदीप धामा, कुलदीप धामा, प्रशांत धामा, अमित तितरोदा, सुधीर त्यागी, प्रमोद बावली, इंद्रपाल, नूरहसन, खलील, विकास डायरेक्टर, महेंद्र भड़ाना, सुमन धामा आदि मौजूद रहे। जिवाना में सुनील सोलंकी व जौहड़ी में श्रीओम कश्यप के नेतृत्व में स्वागत हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.