कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जीती भाजपा: अनुज
क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को भाजपा की जिला इकाई ने एक प्रेस वार्ता करते हुए पंच
मेरठ,जेएनएन। क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को भाजपा की जिला इकाई ने एक प्रेस वार्ता करते हुए पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद पर जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर पर बांधा। जिलाअध्यक्ष अनुज राठी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासवादी नीतियों की वजह से प्रचंड जीत मिली, जो विस चुनावों में भी बरकरार रहेगी। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के साथ मिलकर संवाद करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। 12 में से 11 ब्लाकों में भाजपा को जीत मिली है। पंचायत गौरव चौधरी ने कहा कि वो मोदी और योगी सरकार के विकास के माडल को बारीकी से समझ रहे हैं। इसी उत्साह के साथ विकासवादी योजनाओं को मेरठ में भी लागू किया जाएगा। कृषि बिल को किसानों के लिए वरदान बताया। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि 2014, 2017 और 2019 में पार्टी को जो जनादेश मिला है, उसमें बढ़ोत्तरी होना तय है। भाजपा सरकार नई खुशहाली लेकर आई है।
सरधना विधायक ने किया भंडारे का आयोजन: दौराला के चिरौड़ी गांव में रविवार को बाबा खातनाथ का भंडारा सरधना विधायक संगीत सोम ने आयोजित किया। धार्मिक स्थल पर सुंदरीकरण कराने का विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। विधायक ने हवन पूजन में भाग लिया और बाबा खातनाथ से कोरोना वायरस के खात्मे की प्रार्थना की। इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा नेता मनोज शर्मा, प्रधान नरेश पाल, प्रवीण पाल, संदीप चौधरी, देवेंद्र चौधरी, रविद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
मैंगो पार्टी में विहिप ने मतांतरण पर मंथन : कस्बा के गांव बेगमाबाद के छोर पर बजरंग दल के जिला संयोजक मनु त्यागी के बाग में रविवार को मैंगो पार्टी का आयोजन हुआ।
विहिप के संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि देश-विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए विहिप व बजरंग दल आदि हिदू समाज के साथ है। किसी भी सूरत में देश में मतांतरण व लव जेहाद जैसी घटनाएं नहीं होने दी जाएगी। प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र, बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी, धर्म प्रसार अध्यक्ष सुनील सिद्धू, राजकुमार, अविरल जैन, जिला सह संयोजक सूरज, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।