Move to Jagran APP

23 को किसान दिवस मनाएगी भाजपा, पश्चिम से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे अन्नदाता

23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा किसान दिवस मनाएगी। मेरठ में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में पश्चिम की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 11:25 AM (IST)
23 को किसान दिवस मनाएगी भाजपा, पश्चिम से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे अन्नदाता
23 को किसान दिवस मनाएगी भाजपा, पश्चिम से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे अन्नदाता
मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को आइआइएमटी में हुई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह किसानों के बीच जाएं और केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनको बताएं।
चौ. चरण सिंह जयंती 
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती है। यह दिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन लखनऊ में विधानसभा के सामने सुबह 9 बजे किसान दिवस का कार्यक्रम रखा गया है जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। पश्चिम क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान लखनऊ पहुंचेंगे। वहां किसानों के ठहराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भराला को सौंपी गई है। इससे पहले बैठक में पुराने कामकाज का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। जानकारी दी गई कि पश्चिम क्षेत्र से एक लाख से अधिक मतदाता बनाए गए हैं। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रवींद्र भड़ाना, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
30 को आएंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
उधर, भाजपा जिला कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इसमें 30 दिसंबर को होने वाले अनुसूचित वर्ग के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी और अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम आ रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.