मेरठ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पूर्व MLC ओम प्रकाश शर्मा को दी श्रदांजलि, परिजनों से की बात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार सुबह शहर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे करीब 30 मिनट तक रहे। इसके बाद वे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
मेरठ, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार सुबह शहर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। करीब 30 मिनट तक वहां रुके, और विधान परिषद में उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। शोकाकुल परिवार को सांत्वाना दी। मेरठ के बाद फिर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए, जहां पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकताओं के साथ मीटिंग की।
स्वतंत्र देव सिंह पहले पार्टी कार्यकर्ता रविन्द्र चौधरी के घर गए। उसके बाद पूर्व एलएमसी ओमप्रकाश के निवास गए, जहां सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक दिनेश खटीक, सोमेन्द्र तोमर और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत कई अन्य भी उपस्थित रहे। स्वतंत्र देव ने शिक्षक राजनीति में ओमप्रकाश शर्मा के योगदान को याद किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वो हमेशा शिक्षकों को लेकर मूल्यों की राजनीति के लिए जाने गए। यहां से कार्यकताओं के साथ प्रदेश महामंत्री और नव निर्वाचित एमएलसी अश्विनी त्यागी के कचहरी रोड स्थित आवास पहुंचे, जहां चाय पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। करीब आधे घण्टे रुकने के बाद महानगर महामंत्री पीयूष शास्त्री के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया।