Move to Jagran APP

मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति का किया सम्मान, कोरोना के खिलाफ संघर्ष की सराहना

BJP Mahila Morcha 100 करोड़ वैक्सीनेशन पुरी होने के उपलक्ष्य में मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति का सम्मान किया। जिसमें पुलिसकर्मी एवं सफाई कर्मी महिलाए आदि कोरोना से जंग में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 02:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 02:42 PM (IST)
मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति का किया सम्मान, कोरोना के खिलाफ संघर्ष की सराहना
मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति का सम्मान किया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। BJP Mahila Morcha भाजपा शास्त्री नगर मंडल महिला मोर्चा ने देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पुरी होने के उपलक्ष्य में नारी शक्ति का सम्मान किया। जिसमें पुलिसकर्मी एवं सफाई कर्मी महिलाए आदि कोरोना से जंग में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कोरोना टीकाकरण अभियान में जहां देश 100 करोड़ डोज लगाने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की वहीं,जिले में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए इस सप्ताह प्रतिदिन 40 हजार से अधिक डोज लगाने के साथ टीकाकरण हुआ। जिसमें कोरोना योद्धा के तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों पुलिसकर्मियों आदि ने उत्साह के साथ योगदान दिया।

loksabha election banner

किया गया सम्‍मानित

यहां शनिवार को भाजपा शास्त्री नगर मंडल महिला मोर्चा द्वारा 100 करोड़ वैक्सीनेशन पुरी होने के उपलक्ष्य में नारी शक्ति का सम्मान किया गया। जिसमें पुलिसकर्मी एवं सफाई कर्मी महिलाए आदि कोरोना से जंग में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान मोर्चा की पदाधिकारियों ने कोविड के समय देश की सेवा में तत्पर रहने वाली महिलाओं का तहेदिल से शुक्रिया किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशु सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी तन्या वर्मा, मंडल महामंत्री शितूज निगम, मंडल उपाध्यक्ष नीलम, मंडल मंत्री रेणु आदि महिलाएं मौजूद रहीं। गौरतलब है कि मेरठ में कोरोना के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। कई स्‍थानों पर वैक्‍सीनेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.