Move to Jagran APP

मेरठ में बोले भाजपा नेता मोहित बेनीवाल- बूथ अध्यक्ष भी बन जाता है राष्ट्रीय पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्‍य लेकर चल रही है। मेरठ में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम कड़ी है। जिला प्रभारी पंकज सिंह भी मेरठ आए थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 11:00 AM (IST)
मेरठ में बोले भाजपा नेता मोहित बेनीवाल- बूथ अध्यक्ष भी बन जाता है राष्ट्रीय पदाधिकारी
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मेरठ में बैठक को संबोधित किया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष भी प्रदेश से होते हुए राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य दलों में परिवारवाद हावी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने हरमन सिटी कार्यालय पर आयोजित युवा मोर्चा की संगठनात्मक रचना बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता के लिए अवसर है। वो पार्टी की अहम कड़ी है।

loksabha election banner

बढ़ी है पार्टी की ताकत

बेनीवाल ने कहा कि आगामी विस चुनावों में पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए प्रदेश महामंत्री भाजयुमो हर्षवर्धन सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। कहा कि ऊर्जावान एवं मेहनती कार्यकर्ताओं के समायोजन से पार्टी की ताकत बढ़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुर कुशवाहा ने की। सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया। संचालन क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना एवं सनी शर्मा ने किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व महामंत्री महेश बाली विशिष्ट अतिथि रहे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, संचित गुप्ता, शिवम शर्मा, अखिल गोयल, विनोद जाहिदपुर उपस्थित रहे।

प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए करें संपर्क की धार तेज : पंकज सिंह

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा बूथ मैनेजमेंट को कस रही है। जिला प्रभारी एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर समन्वय समिति एवं बूथ सत्यापन को लेकर बैठक की। पंकज ने कहा कि सभी विधानसभा एवं मंडल प्रभारी बूथ सत्यापन का कार्य संपन्न करें। बूथ अध्यक्षों का सम्मान करते हुए पन्ना प्रमुख बनाएं। हर बूथ पर विजय की बुनियाद रखनी होगी। कहा कि जिले में प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए संपर्क को प्रभावी बनाएं। भाजपा समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी।

यह बनाई रणनीति

जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने चारों विधानसभाओं में प्रबुद्ध सम्मेलन तय किए। किठौर में 11 सितंबर को श्रीजी रिसोर्ट दतावली गढ़ रोड, सिवालखास 14 सितंबर चौ. चरणसिंह विद्यालय सतवाई, सरधना में 15 सितम्बर सुमित्रा फार्म मटौर और हस्तिनापुर में 13 सितंबर उत्सव मंडप मवाना में तय किए। विधानसभा वार संयोजक-सहसंयोजक भी तय किए। विधायक सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र सतवाई, अंकुर मुखिया ने किया। जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, संजीव बंसल, संजय शर्मा व कुलदीप तोमर समेत कई शामिल थे। सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी विधानसभा प्रभारी समेत कई उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.