भरत मिलाप व राजतिलक की लीला का मंचन
मवाना नगर में भगवान श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को भरत मिलाप व राजतिलक की लीला का मंचन किया गया जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
मेरठ, जेएनएन। मवाना नगर में भगवान श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को भरत मिलाप व राजतिलक की लीला का मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
भरत मिलाप की लीला का मंचन नगर के मुख्य बाजार में चौराहे पर हुआ, जहां पर वन गमन से लौटे श्रीराम-लक्ष्मण-सीता हनुमान व अयोध्या से पहुंचे भरत-शत्रुघ्न का मिलन का मंचन कलाकारों ने किया। भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। दर्शकों ने भाईयों के स्नेह को मंच पर जीवंत होते देखा तो उनकी आंखें भर आई। दर्शकों ने भगवान राम की अयोध्या वापसी का मंचन देखा तो सूमचा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष के साथ गुंजाएमान हो गया था। उधर, तत्पश्चात किला बस अड्डे के पास रामलीला रंगमंच पर भगवान राम के राजतिलक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसी के साथ रामलीला का समापन हो गया।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष सुभाष दीक्षित, प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान, अखिल कुमार कौशिक, सह प्रबंधक महेश आर्य, कोषाध्यक्ष योगेंद्र रस्तोगी, बिजेंद्र रस्तोगी, रविकांत कंसल आदि मौजूद रहे। संजय शर्मा, राजेंद्र चौहान, मुकेश शर्मा समेत कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। जबकि गुड़मंडी व तहसील के पास मैदान में प्रोजेक्टर पर लवकुश की लीला दिखाई गई।
माछरा कस्बे में भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला का शनिवार को भरत-मिलाप व श्रीराम के राज्य अभिषेक की लीला का मंचन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज अधाना कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्रवासियों ने भगवान राम व लक्षमण का तिलक कर विधिवत रामलीला मंचन का समापन किया।