Move to Jagran APP

भाकियू ने आज मनाया राकेश टिकैत का जन्मदिन, कल जलाएंगे कृषि कानून की प्रति

भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का 52वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सिवाया टोल व देहात में कई स्थानों पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई तो वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष ने नयागांव में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 04:23 PM (IST)
भाकियू ने आज मनाया राकेश टिकैत का जन्मदिन, कल जलाएंगे कृषि कानून की प्रति
मेरठ में भाकियू ने मनाया राकेश टिकैत का जन्मदिन।

मेरठ, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का 52वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सिवाया टोल व देहात में कई स्थानों पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई तो वहीं, भाकियू जिलाध्यक्ष ने नयागांव में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी शुक्रवार को मेरठ लौटे। शनिवार को भाकियू कलक्ट्रेट पर कृषि कानूनों की प्रति जलाकर विरोध-प्रदर्शन करेगा। साथ ही कृषि कानूनों की वापसी के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

loksabha election banner

सिवाया टोल पर दसवें दिन जारी रहा धरना

कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का सिवाया टोल पर दसवें दिन धरना-प्रदर्शन जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। टोल पर भंडारे में विभिन्न व्यंजन तैयार कर वितरित भी किए गए। मुख्य रूप से सतीश, मोन, मेराज, गौरव, विनीत, जयप्रकाश, इंद्रसेन, विपिन, सुशील, सनी, कुनाल, मनी, जगत सिंह व उज्जवल आदि मौजूद रहे।

शनिवार को कलक्ट्रेट पर कानून की प्रति जलाएगा भाकियू

भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि पांच जून को कृषि कानूनों को लागू किए हुए पूरा एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों किसानों के लिए काले कानून हैं। एक वर्ष पूरा होने पर कलक्ट्रेट पर सुबह दस बजे कृषि कानूनों की प्रति फूंककर विरोध किया जाएगा। इसमें भाकियू संगठन प्रति जलाने के बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.