Move to Jagran APP

सभी जनपदों में भाकियू अंबावत करेगी किसान पंचायत

भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट प्रदेश के सभी जिलों में किसान पंचायत करेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM (IST)
सभी जनपदों में भाकियू अंबावत करेगी किसान पंचायत
सभी जनपदों में भाकियू अंबावत करेगी किसान पंचायत

मेरठ, जेएनएन। : भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट प्रदेश के सभी जिलों में किसान पंचायत करेगा। कृषि कानूनों पर सरकार के उत्पीड़न के बारे में किसानों को बताया गया। रविवार को लक्सर जाते हुए अंबावत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह का सिवाया टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर टोल प्लाजा पर एक तरफ की लेन टोल फ्री करा दी गई।

loksabha election banner

ऋषिपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में किसान पंचायत कर प्रदेश और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया जाएगा। किसान आंदोलन जारी रखने का भी आह्वान किया। कहा कि दुहाई टोल प्लाजा पर किसानों से बदसलूकी की जाती है। किसान नेता कक्का, सचिन शर्मा, मोनू पंवार, जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, प्रवीण नीटू शर्मा, अनिल, अशोक, राजकुमार अशोक, आदि थे। टोल प्लाजा फ्री कराने के प्रकरण में टोल मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि टोल फ्री की बात गलत है। यूनियन की गाड़ियों को निकलने के लिए तीन नंबर लेन छोड़ी गई थी।

किसान महापंचायत को सफल बनाने की अपील: रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान महापंचायत को कामयाब बनाने के लिए ग्राम बड़ागांव,बोन्द्रा व सौंदत में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं कीं। जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने किसान पंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। तेजपाल सिंह राष्ट्रीय सचिव रालोद, सतेंद्र चौधरी, अक्षय प्रधान,अशोक,शादाब चौधरी, डा. साजिद बोन्द्रा, मुखिया सतबीर, मास्टर आसिफ, जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

राशन सामग्री लेकर किसान गाजीपुर बार्डर रवाना: गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने में शामिल होने के लिए रविवार को करनावल कस्बे से पुरुषों के साथ महिलाएं भी राशन लेकर रवाना हुआ। महिलाएं स्वजन के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियो से रवाना हुईं। जत्थे में रालोद नेता ओम प्रकाश के साथ राकेश, पूनिया, विनोद कटारिया, विशाल, तुषार, आत्माराम, कपिल, उमेश, जय वीर व श्रीपाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.