भगत सिंह ने आजादी की अलख जगाने को फेंका था बम
अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने क्रांतिकारी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। जिला स्वतंत्रता संग्राम परिषद ने लालकुर्ती पैंठ स्थित भगत सिंह की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया और पुष्प अर्पित किए।
मेरठ, जेएनएन। अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने क्रांतिकारी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। जिला स्वतंत्रता संग्राम परिषद ने लालकुर्ती पैंठ स्थित भगत सिंह की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया और पुष्प अर्पित किए। सरदार सरबजीत कपूर ने कहा कि सिख परिवार में जन्मे भगत सिंह करतार सिंह सरावा और लाला लाजपत राय से प्रभावित थे। राजपाल, दिनेश जैन, विमल किशोर, दीपेंद्र जैन, विजय गुप्ता, शशि वर्मा, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे। थापर नगर स्थित खालसा इंटर कालेज में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कर्तव्य संस्था के महासचिव सरदार रणजीत ¨सह जस्सल ने कहा कि भगत ¨सह की शिक्षा आज भी युवाओं की प्रेरणास्रोत है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रभात राय ने कहा कि भगत ¨सह ने संसद पर जो बम फेंका था उसका उद्देश्य अंग्रेजों को जगाने के लिए भारतीयों को उत्साहित करना था। शरीफ अहमद, प्रधानाचार्य डा. मनु भारद्वाज, सतनाम कौर, ऋतु शर्मा, चंचल कौर, रंजन कुमार, मोहनलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। पौधारोपण कर मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती जागरूक नागरिक एसोसिएशन ने सोमवार को शास्त्रीनगर स्थित भगत सिंह पार्क में सरदार भगत सिंह की जयंती पर पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। संस्था के सचिव गिरीश शुक्ला ने बताया कि उनकी संस्था 20 वर्षो से शहीद दिवस व भगत सिंह की जयंती पर विद्यार्थियों के साथ संगोष्ठी कर रही है। इस बार कोरोना के चलते पौधारोपण करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक प्रभात राय, आरके अरोरा, मुकेश चंद आदि मौजूद रहे। युवाओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को माधवपुरम में युवाओं ने गोष्ठी की। सपा नेता पवन गुर्जर व अन्य युवाओं ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। निशांत भड़ाना, कीर्ति घोपला, देवेश जोशी, शिवम, अभिषेक बाली, प्रखर चौधरी आदि रहे। विवि से बुलंदशहर स्मारक तक 51 किमी दौड़े रोबिन शहीद भगत¨सह की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को युवा धावक रोबिन सिरोही ने 51 किलोमीटर की दौड़ लगाई। चौ. चरण¨सह विश्वविद्यालय में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोबिन ने दौड़ शुरू की, जिसे शहीद स्मारक गुलावटी बुलंदशहर पर समाप्त किया। आर्मी की तैयारी कर रहे रोबिन का कहना है कि वे हर रोज 35 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। शहीद भगत सिंह की जयंती पर पहली बार 51 किमी की दौड़ लगाने का संकल्प लिया है। रोबिन ने दावा किया कि वे एक किलोमीटर की दौड़ तीन से चार मिनट में पूरी कर लेते हैं। रोबिन ने 51 किलोमीटर की दौड़ को चार घंटे में पूरा करने का भी दावा किया है। विवि गेट पर इस दौरान भाजयुमो के नेता साहिल शर्मा और अन्य रहे। शहीद भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण शहीद भगत सिंह की जयंती पर चौ.चरण सिंह विवि के छात्रों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर मोमबत्ती जलाकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रभात शुक्ला, विकास, अश्वनी मोरल आदि रहे। उधर, सिंह जागरण मंच प्रांत के महामंत्री गगन सोम और अन्य छात्रों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया।