Move to Jagran APP

बगैर दूल्हे के हैदराबाद से आई बरात, दुल्हन गई विदेश, जानें क्या है मामला

मुजफ्फरनगर के जानसठ कस्बे में हैदराबाद से बरात आई। बरातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया लेकिन दूल्हा बरात में नहीं था। दरअसल दूल्हा सऊदी अरब की एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर है और निकाह के लिए अवकाश नहीं मिल पाया।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 07:59 PM (IST)
बगैर दूल्हे के हैदराबाद से आई बरात, दुल्हन गई विदेश, जानें क्या है मामला
बगैर दूल्हे के आई बरात, दुल्हन गई विदेश

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। जानसठ कस्बे में कुछ अलग ही तरह का निकाह हुआ है। हैदराबाद से बड़ी सादगी से बरात तो आई, लेकिन दूल्हा नहीं आया। बगैर दूल्हे के निकाह की सभी रस्म हुईं। 

loksabha election banner

निकाह के लिए नहीं मिला अवकाश  

कस्बे में तीन दिन पहले हैदराबाद से बरात आई। बरातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया लेकिन दूल्हा बरात में नहीं था। दरअसल, दूल्हा सऊदी अरब की एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर है और निकाह के लिए अवकाश नहीं मिल पाया। चूंकि निकाह की तिथि पहले ही तय हो गई थी। ऐसे में दोनों पक्षों के लोगों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से निकाह का रास्ता अपनाया। दूल्हा ने दुल्हन से वीडियो कालिंग के जरिए बातचीत की। इसके बाद काजी ने निकाह की रस्म पूरी कराई। निकाह के बाद दुल्हन ससुराल वालों के साथ चली गई। अगले दिन दुल्हन अपनी सास के साथ सऊदी अरब रवाना हो गई। दुल्हन के पिता मोहम्मद जिलानी ने बताया कि हैदराबाद से बरात आई थी। दामाद अकीब सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, जिन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। इसके चलते वीडियो कालिंग के जरिए निकाह की रस्म पूरी हुईं। बेटी इलम अपनी सास के साथ दामाद के पास पहुंच गई है।

प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी किशोरी

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। जानसठ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अल्पसंख्यक समाज की किशोरी करीब दस दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पहले तो पुलिस को उसके गायब होने में किसका हाथ है यह पता नहीं चल पाया था। बाद में पुलिस को एक युवक के उसकी फरारी में हाथ नजर आया तो पुलिस ने उसका पीछा करके दोनों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर बीआर वर्मा ने बताया कि किशोरी ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही है। उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा। युवक को जेल भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.